Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलश यात्रा में शामिल दो युवक नदी में डूबे, मौत:भवानीगंज में जल भरने गए थे, नहाने के दौरान हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक कलश यात्रा के दौरान राप्ती नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भड़रिया गांव निवासी विकास (22) पुत्र कन्हैया और शिवम (17) पुत्र लल्लू यादव के रूप में हुई है। यह घटना मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्री राम कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई कलश यात्रा के दौरान हुई। नवयुवक रामलीला समिति भड़रिया बाजार द्वारा आयोजित यह कलश यात्रा भड़रिया कस्बे से सुवानाला राप्ती नदी तक जल भरने के लिए जा रही थी। धार्मिक आयोजन के उत्साहपूर्ण माहौल के बीच यह हादसा हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कलश यात्रा राप्ती नदी पर पहुंची, तो विकास और शिवम जल भरने के साथ-साथ स्नान करने के लिए नदी में उतर गए। गहरे पानी में जाने के कारण दोनों युवक डूबने लगे। वहां मौजूद अन्य लड़कों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घटना शुक्रवार 20 मार्च को लगभग दोपहर 3:30 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही भवानीगंज थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह और नायब तहसीलदार डुमरियागंज विष्णु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किए जाने के बाद, गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक शिवम पढ़ाई कर रहा था और अपने परिवार का होनहार बेटा था, जबकि विकास अपने घर पर ही छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। दोनों की असमय मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी के किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते या लोगों को गहरे पानी में जाने से रोका जाता, तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में बारिश-हवा से गेहूं की फसल गिरी:कटाई से पहले नुकसान का डर, किसानों की चिंता बढ़ी; रात में बारिश का अलर्ट
    Next Article
    मैनपुरी में जन शिकायतों के निस्तारण में असंतोष:सीडीओ ने अफसरों को लगाई फटकार, सुधार के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment