Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलकाता-पंजाब मैच बारिश में धुला, IPL-2026 में पहला बेनतीजा मैच:22 गेंदें ही डाली जा सकीं, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले

    23 hours ago

    2

    0

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच का IPL मैच बारिश के कारण बेनजीता रहा है। मौजूदा सीजन में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। कोलकाता में सोमवार शाम से रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होम टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे, तभी शाम 7:46 बजे बारिश आ गई। कप्तान अजिंक्य रहाणे को 8 और अंगकृष रघुवंशी को 7 रन पर नाबाद लौटना पड़ा। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कैमरन ग्रीन (4 रन) और फिन एलन (6 रन) को पवेलियन भेज दिया। मैच का स्कोरबोर्ड टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स पंजाब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आया मैच बेनतीजा रहने के बाद पंजाब और कोलकाता को एक-एक अंक मिले। एक अंक के सहारे पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई। जबकि कोलकाता की टीम 8वें नंबर पर है। दोनों टीमों की प्लेइंग कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वाढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। मैच से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में महिलाओं ने शराब ठेके पर जड़ा ताला:गांव के बीच दुकान होने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
    Next Article
    KKR vs PBKS: बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment