Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलकाता-पंजाब IPL मैच- बारिश थमी, कवर्स हटाए जा रहे:अंपायर्स मैदान का निरीक्षण कर रहे, रात 11:14 बजे तक 5-5 ओवर का गेम संभव

    21 hours ago

    2

    0

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) का IPL मैच बारिश के कारण पिछले ढाई घंटे से रुका हुआ है। फिलहाल, कोलकाता में बारिश रुक चुकी है। अंपायर्स मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। मुकाबले की कटऑफ टाइमिंग 11:14 बजे है यानी कि इस समय तक मैच शुरू हो पाया तो 5-5 ओवर का खेल होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे, तभी शाम 7:46 बजे बारिश आ गई। कप्तान अजिंक्य रहाणे को 8 और अंगकृष रघुवंशी को 7 रन पर नाबाद लौटना पड़ा। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कैमरन ग्रीन (4 रन) और फिन एलन (6 रन) को पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबोर्ड कोलकाता में बारिश का पूर्वानुमान देखिए… दोनों टीमों की प्लेइंग कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट ऑप्शन: मनीष पाण्डे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे, ब्लेसिंग मुजरबानी। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वाढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट ऑप्शन: प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से मारपीट, VIDEO:गले पर रखा बांका, पुजारी और उसके दो बेटों पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मैच में बारिश ने डाला खलल, जानें क्या है कट-ऑफ टाइम?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment