Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश:110 सैनिक सवार थे, टेकऑफ के दौरान हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का एक सैन्य विमान उड़ान भरते समय क्रैश हो गया। इस विमान में 110 से ज्यादा सैनिक सवार थे। हादसा दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू सीमा के पास प्यूर्टो लेगुइजामो इलाके में हुआ। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के मुताबिक, कोलंबिया एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस C-130 सैन्य विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच जारी है। घटना के बाद राहत और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। हादसे की 4 तस्वीरें… गौरतलब है कि फरवरी के अंत में बोलिविया में भी इसी तरह का C-130 विमान हादसे का शिकार हुआ था। इस घटना में 20 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 30 घायल हुए थे। कोलंबियाई राष्ट्रपति ने हादसे पर दुख जताया कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सैन्य विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह एक “भयानक दुर्घटना” है और उम्मीद जताई कि इसमें किसी की जान न गई हो। पेट्रो ने कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी और जवानों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सेना की क्षमता और संसाधनों को मजबूत करने के लिए काम कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। राष्ट्रपति के इस बयान से साफ है कि सरकार इस हादसे को गंभीरता से ले रही है और सैन्य ढांचे में सुधार पर जोर दे रही है। हादसे में क्रैश हुए C-130 हरक्यूलिस विमान को जानिए… C-130 हरक्यूलिस दुनिया के सबसे भरोसेमंद सैन्य परिवहन विमानों में से एक है, जिसका इस्तेमाल सैनिकों, हथियारों और राहत सामग्री को पहुंचाने के लिए किया जाता है। यह विमान कठिन और कच्चे रनवे पर भी उतर सकता है।यह एक बार में भारी सामान, हेलीकॉप्टर, बख्तरबंद गाड़ियां और बड़ी मात्रा में राहत सामग्री ले जा सकता है। इसका इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी, प्राकृतिक आपदा राहत, आग बुझाने और मौसम की जानकारी जुटाने जैसे कामों में भी होता है। C-130 हरक्यूलिस एक बार में लगभग 42,000 पाउंड (करीब 19,000 किलोग्राम) तक वजन एयरड्रॉप कर सकता है। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    36 घंटे में अपने ही अल्टीमेटम से क्यों पलटे डोनाल्ड ट्रंप? देखें खबरदार
    Next Article
    जालौन में तेज रफ्तार स्कार्पियो खंभे से टकराई:पांच घायल, दो महिलाएं मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment