Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काकोरी में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार:5 बोरियों में रखकर ले जा रहा था, STF ने पकड़ा

    5 hours ago

    2

    0

    एसटीएफ ने लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार किया है। सोमवार को एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की टीम ने औषधि विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर करीब 16 लाख रुपए की प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए हैं। एसटीएफ एसआई फैसुद्दीन सिद्दीकी के साथ ड्रग्स इंस्पेक्टर संदीप मौर्य और चौकी प्रभारी घुरघुरी तालाब एसआई छत्रजीत सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करीमाबाद नहर पुल अंडरपास के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन ले जा रहा है। बोरियों में रखकर ले जा रहा था सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध बाइक सवार को रोका। पूछताछ में आरोपी की पहचान तेरवा रहीमाबाद निवासी रेहान पुत्र मुसाहेब के रूप में हुई। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल में रबर से बंधी 5 बोरियों में कुल 504 बोतल प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी कोई वैध खरीदने बेचने के दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस के अनुसार, बरामद इंजेक्शन की कीमत करीब 16 लाख रुपए आंकी गई है। टीम गैंग के नेटवर्क को खंगाल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ​बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फ़सल:सचेंडी और सोना गांव पहुंचे डीएम, किसानों को बंधाया ढांढस; गाटा-वार रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा मिलेगा
    Next Article
    कानपुर के स्वास्थ्य केंद्रों का रियलिटी चेक:CDO के निरीक्षण में फैली मिली गंदगी, 3 महीने से गायब कर्मचारी की सेवा समाप्ति के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment