Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘कजिन मतलब पति’ कमेंट पर भड़के यूपी के मौलाना:कहा-ऐसे कॉमेडियंस पर लगाम कसनी चाहिए, समय रैना की टिप्पणी पर विवाद बढ़ा

    17 hours ago

    1

    0

    कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने शो को लेकर विवादों में हैं। उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन-2 के एक एपिसोड में किए गए ‘कजिन मतलब पति?’ कमेंट पर मौलाना कारी इसहाक गोरा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे कॉमेडियन पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो बोलने से पहले अपने शब्दों का ध्यान नहीं रखते। मर्यादा में रहकर बोलना चाहिए। दरअसल, यह मामला शो में आई महिला कंटेस्टेंट भाग्यश्री तार्के से जुड़ा है। उन्होंने शो में अपने चर्चित काल्पनिक थिएटर किरदार ‘सलमा दीवानी’ के रूप में हिस्सा लिया था। शो में रैना ने भाग्यश्री ने पूछा- किसके साथ आई हो शो के दौरान समय रैना ने कंटेस्टेंट से पूछा कि वह किसके साथ आई हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वह मुंबई में रहने वाले अपने कजिन के साथ आई हैं। तभी गेस्ट जज हुमा कुरैशी ने पूछा कि कौन से कजिन? इस पर समय ने कहा, 'पति होंगे।' उनके इस कमेंट पर शो में मौजूद लोगों ने हंसी-मजाक किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसका विरोध किया। यूजर्स ने आरोप लगाया कि इस तरह के मजाक से मुस्लिम समुदाय को लेकर गलत धारणाओं को बढ़ावा मिलता है। अब पढ़िए मौलाना कारी इसहाक गोरा की बातें... सवाल- सलमा दीवानी के किरदार वाली महिला पर टिप्पणी को लेकर क्या कहेंगे? जवाब- समझदार इंसान को मजाक करने और किसी का मजाक उड़ाने में फर्क पता होना चाहिए। अगर यह फर्क नहीं समझ आता तो मजाक नहीं करना चाहिए। कुछ लोग सोचते हैं कि कहीं भी तंज कस देंगे तो लोग हंसेंगे और उनके वीडियो वायरल हो जाएंगे। लेकिन किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर लोकप्रिय होना सही नहीं है। सवाल- राजा भैया के हिंदुओं को एकजुट होने वाले बयान पर क्या कहेंगे? जवाब- हमारे देश में कुछ नेता ऐसे हैं, जिनकी राजनीति नहीं चलती तो वे हिंदू-मुस्लिम और धर्म की बातें करने लगते हैं। इसमें राजनीति साफ नजर आती है। आज जरूरत है कि हम धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति से बाहर निकलें। मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने के बजाय विकास की बात होनी चाहिए। नेताओं को बताना चाहिए कि उन्होंने देश के लिए क्या किया है। सवाल- ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को कैसे देखते हैं? जवाब- इस गठबंधन पर अलग-अलग लोगों की राय सामने आ रही है। मेरी अपनी राय है कि इसका सही जवाब चुनाव के वक्त ही मिलेगा। यह दलितों, मुसलमानों और देश के बाकी लोगों के लिए कितना फायदेमंद होगा, इसका पता चुनाव के बाद ही चलेगा। दोनों नेताओं को ध्यान रखना चाहिए कि उनका गठबंधन किसी के वोट काटने का जरिया न बने। उन्हें देखना चाहिए कि इससे देश और समाज को कितना फायदा होगा। सवाल- ओवैसी और चंद्रशेखर पर बी-टीम होने के आरोपों पर क्या कहेंगे? जवाब- राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहती हैं। पहले भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं। लेकिन बिना पक्के सबूत के किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है। अगर किसी के पास सबूत है तो उसे जनता के सामने रखना चाहिए। बिना प्रमाण के आरोप लगाना सिर्फ हवा में बातें करने जैसा है। सवाल- ओवैसी की राजनीति को किस नजरिए से देखते हैं? जवाब- एक मजहबी जानकार और रहनुमा होने के नाते मैं उन नेताओं से सहमत नहीं हूं, जो सिर्फ एक समुदाय की बात करते हैं। हम सेक्युलर लोग हैं। हमारे देश में हर धर्म को मानने वाले रहते हैं, इसलिए सभी की बात होनी चाहिए। हम उन नेताओं के साथ हैं, जो देश के विकास और खुशहाली के लिए काम करते हैं और सभी समुदायों को साथ लेकर चलते हैं। सवाल- 'अब्दुल हमेशा दरी बिछाता रहेगा' जैसी टिप्पणियों पर क्या कहेंगे? जवाब- ऐसी बातें करने वालों को अपनी सोच बदलनी चाहिए। आखिर अब्दुल कौन है, जो हमेशा दरी बिछाता रहेगा? हमने तो ऐसा नहीं देखा। अब्दुल अच्छे काम भी करता है। वह विश्वविद्यालय में पढ़ता भी है और पढ़ाता भी है। वह मेहनत करके हर तरह का काम करता है। उसे सिर्फ दरी बिछाने वाला बताना छोटी सोच है। ऐसी बातें सियासत चमकाने और लोगों को भड़काने के लिए की जाती हैं। अब्दुल को इस तरह बदनाम नहीं करना चाहिए। समय रैना का विवादों से पुराना नाता गौरतलब है कि समय रैना और उनका शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पहले भी विवादों में घिर चुके हैं। शो के पहले सीजन में गेस्ट बनकर आए रणवीर अलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट के माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक सवाल किया था। इसके बाद देशभर में भारी विरोध हुआ था। इस मामले में समय रैना, रणवीर और अपूर्वा मखीजा के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुई थीं। विवाद के चलते शो को कुछ समय के लिए बंद भी करना पड़ा था। ------------------------ आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्यन बाबू के भोजपुरी गीतों पर थिरके दर्शक:गोमती उत्सव के दूसरे दिन 15 बच्चों ने दीं प्रस्तुतियां, युवा कवियों ने प्रेम और समाज पर रचनाएं सुनाईं
    Next Article
    पत्नी से कई दिनों से चल रहा था विवाद:गोरखपुर में ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर दी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment