Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काजी-ए-हिंदुस्तान ने अदा कराई ईद की नमाज:विश्व प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत समेत 176 ईदगाहों और 1369 मस्जिदों में गूंजी अमन-चैन की दुआ

    3 hours ago

    2

    0

    रूहानी पाकीजगी के महीने रमजान के मुकम्मल होने पर आज ताजनगरी बरेली समेत पूरे जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही नए लिबास में सजे बच्चों और बड़ों का हुजूम मस्जिदों व ईदगाहों की ओर उमड़ पड़ा। शहर की मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10:30 बजे काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा कादरी (असजद मियां) ने अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने खुत्बा पढ़ा और मुल्क की तरक्की, कौम की खुशहाली व मस्जिद-ए-अक्सा व फलस्तीन के मजलूमों के लिए खुसूसी दुआ की। इबादत का सिलसिला और अपनों की याद ईदगाह में नमाज की नीयत मौलाना शम्स ने कराई और मंच का संचालन भी उन्हीं के जिम्मे रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद अकीदतमंदों ने कब्रिस्तानों का रुख किया, जहां अपनों की कब्र पर फातिहा पढ़कर ईसाले सवाब किया। घरों में दावतों का दौर चला और बुजुर्गों ने बच्चों को ईदी बांटकर खुशियां साझा कीं। ईदगाह कमेटी के खलील अहमद, हबीब हुसैन, महताब अली, शादाब हुसैन, महबूब अंसारी और आमिर खान ने व्यवस्थाएं संभालीं। साथ ही उमरा से वापसी पर काजी-ए-हिंदुस्तान का जोरदार इस्तकबाल भी किया गया। बुराई से दूर रहने का मिला संदेश जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मियां) ने गरीबों की मदद का आह्वान करते हुए कहा कि रमजान की तरह पांच वक्त की नमाज की पाबंदी जारी रखें। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मियां) ने कहा कि जिस तरह रोजेदारों ने खुद को महीने भर बुराइयों से दूर रखा, वही परहेजगारी बाकी जिंदगी में भी नजर आनी चाहिए। उन्होंने मुल्क में भाईचारा कायम रखने की अपील की। इस दौरान कोर कमेटी के डॉ. मेहदी हसन, शमीम अहमद, यासीन रजा, कौसर अली, मोहम्मद रजा, तस्लीम रजा और दन्नी अंसारी आदि ने प्रशासन का आभार जताया। प्रमुख दरगाहों और मस्जिदों में नमाज का समय शहर में सबसे पहले नमाज बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां में हुई। इसके बाद दरगाह ताजुशशरिया, दरगाह शाह शराफत मियां, दरगाह बशीर मियां, खानकाह-ए-वामिकिया, खानकाह-ए-नियाजिया, दरगाह शाहदाना वली, दरगाह रफीक-उल-औलिया, जामा मस्जिद, दरगाह नासिर मियां (नौमहला मस्जिद), मस्जिद बीबी जी, पीराशाह मस्जिद, हबिबिया मस्जिद, नूरानी मस्जिद, कचहरी वाली मस्जिद, मसीत उल्लाह हरी मस्जिद और मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद में तय वक्त पर नमाज अदा की गई। दरगाह आला हजरत पर मुफ्ती जहीम रजा ने दिलाई नमाज मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी के मुताबिक, सबसे आखिर में सुबह 11 बजे दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में मुफ्ती जहीम रजा ने नमाज अदा कराई। इसके बाद अल्लामा तौसीफ मियां ने दुनिया में अमन-ओ-सुकून की दुआ की। यहां खानदान-ए-आला हजरत के तमाम सदस्यों ने शिरकत की। मुबारकबाद देने वालों में मरकज-ए-अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट के अल्हाज मोहसिन हसन खान, हाजी जावेद खान, शाहिद नूरी, परवेज नूरी, अजमल नूरी, ताहिर अल्वी, औरंगजेब नूरी, मंजूर खान, मुजाहिद रजा, काशिफ रजा, खालिद नूरी, साजिद रजा, आसिम रजा, जोहिब रजा, साकिब रजा, रोमान रजा, सुहैल रजा और अरवाज रजा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईद पर 'धुरंधर द रिवेंज' का जबरदस्त क्रेज:एडवांस बुकिंग के साथ काउंटर टिकट की डिमांड, सिनेमाघरों में 80% तक शो फुल
    Next Article
    बुलंदशहर में खेलते समय पिलर पर गिरा बच्चा:गले के आरपार हुआ सरिया, दिल्ली एम्स रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment