Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोहली CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर बने:डेविड का 106 मीटर सिक्स मैदान के बाहर गया, भुवनेश्वर के 200 विकेट पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    12 hours ago

    1

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराया। रविवार के मैच में विराट कोहली CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। RCB ने 250/3 बनाकर अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया। टिम डेविड ने 106 मीटर सिक्स लगाया। गेंद स्टेडियम के बाहर गई। RCB Vs CSK मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. सबसे बड़े टोटल से 13 रन पीछे रही RCB रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 250/3 बनाकर IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया। नंबर-1 पर 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263/5 का स्कोर है। 2. कोहली CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उनके 1174 रन हो गए। वे किसी एक टीम के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बने। दूसरे नंबर पर मुंबई के रोहित शर्मा हैं। उनके कोलकाता के खिलाफ 1161 रन हैं। 3. RCB ने CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाए RCB ने 19 सिक्स लगाए। यह CSK के खिलाफ किसी टीम द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले रिकॉर्ड 17 सिक्स का था। इसे कोलकाता (2018, चेन्नई) और राजस्थान (2020, शारजाह) ने बनाया था। यह RCB की पारी में तीसरा सबसे ज्यादा सिक्स का आंकड़ा भी है। 4. भुवनेश्वर 200 IPL विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने। उन्होंने 192 मैचों में यह मुकाम हासिल किया। ओवरऑल विकेट टेकर्स में वे स्पिनर युजवेंद्र चहल के बाद दूसरे नंबर पर हैं। चहल के 224 विकेट हैं। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. एम चिन्नास्वामी में द्रविड़ और कुंबले नाम के स्टैंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड बनाए गए। यह सम्मान कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने दिया। 2. दुबे से कोहली का कैच छूटा तीसरे ओवर में शिवम दुबे ने विराट कोहली का कैच छोड़ा। खलील अहमद की फुल गेंद पर कोहली ने सामने शॉट खेला। मिडऑन पर दुबे पीछे दौड़े, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। कोहली 18 बॉल पर 28 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में अंशुल कंबोज की गेंद पर दुबे ने ही उनका कैच पकड़ा। 3. गायकवाड़ से पडीक्कल का कैच ड्रॉप 14वें ओवर में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड से देवदत्त पडीक्कल का कैच छूटा। मैट हेनरी की गेंद पर पडीक्कल ने कवर की ओर शॉट खेला। गायकवाड दाईं ओर मूव हुए, लेकिन गेंद हाथ में नहीं टिक पाई और कैच छूट गया। 4. टिम डेविड ने 8 सिक्स लगाए, एक स्टेडियम के बाहर गया टिम डेविड ने डेथ ओवर्स में 8 सिक्स लगाए। 16वें ओवर में नूर अहमद के खिलाफ लगातार 3 सिक्स लगाए। 17वें ओवर में अंशुल कंबोज की नो बॉल पर बोल्ड होने के बावजूद फ्री हिट पर सिक्स लगाया। 18वें ओवर में जेमी ओवर्टन के खिलाफ डेविड ने 4 सिक्स से फिफ्टी पूरी की। उनका एक छक्का स्टेडियम के बाहर क्यूब्बन पार्क तक गया। यह सिक्स 106 मीटर का रहा। 5. सरफराज बैट छोड़कर रन के लिए भागे छठे ओवर में अजीब नजारा दिखा। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पर सरफराज खान ने शॉट खेलते समय बल्ला छोड़ दिया। बल्ला शॉर्ट मिडविकेट के पास गिरा, जबकि सरफराज रन के लिए भागे। इससे पहले उन्हें कैच ड्रॉप का जीवनदान मिला था। इसका फायदा उठाकर उन्होंने 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की। हालांकि पारी ज्यादा नहीं चली और 6.1 ओवर में क्रुणाल पांड्या ने उन्हें स्टंप आउट किया। सरफराज 50 रन बनाकर लौटे। 6. जितेश ने एक हाथ से कैच लपका 10वें ओवर में विकेटकीपर जितेश शर्मा ने शानदार कैच लिया। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद पर शिवम दुबे ने शॉट खेला, लेकिन अंदरूनी किनारा लगा। गेंद तेजी से नीचे गई, जहां जितेश ने दाईं ओर झुककर एक हाथ से कैच पकड़ा। इस प्रयास से दुबे 18 रन पर आउट हुए। 7. रजत के डाइविंग कैच से प्रशांत आउट 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने प्रशांत वीर को आउट किया। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर प्रशांत ने एक्स्ट्रा कवर में शॉट खेला, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी। कवर पर रजत पाटीदार ने बाईं ओर डाइव लगाकर दोनों हाथों से कैच पकड़ा। प्रशांत 43 रन बनाकर आउट हुए। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज KKR vs PBKS:कोलकाता दोनों शुरुआती मैच हारी, पंजाब ने चेन्नई और गुजरात को हराया IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, कहा- दामाद ने 4 लाख रुपए मांगे थे
    Next Article
    अमेरिकी सेना ने ईरान में बम से उड़ा दिए अपने ही विमान, जानिए क्या थी वजह और कितनी लगी चपत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment