Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र पर साधा निशाना:रामपुरी चाकू से हुआ स्वागत; पेट्रोल, डीजल, गैस कम उपयोग की अपील

    3 hours ago

    2

    0

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रामपुर दौरे से जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया। शहर पहुंचने पर पूर्व विधायक अफरोज अली खां के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें पारंपरिक रामपुरी चाकू भेंट कर सम्मानित किया गया, जो रामपुर की सांस्कृतिक पहचान है। मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि देश के मौजूदा हालात को देखते हुए पेट्रोल, डीजल और गैस जैसे संसाधनों का इस्तेमाल कम करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, इसलिए लोगों को अभी से सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने सरकार पर देशवासियों से सच्चाई छिपाने का गंभीर आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष ने हाल ही में पेट्रोलियम मंत्री के बयान और संसद में प्रधानमंत्री द्वारा सतर्क रहने की अपील का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जब पहले सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था, तो अब अचानक सावधानी बरतने की बात क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश ने पहले भी कई युद्ध देखे हैं, लेकिन उस समय की सरकारों ने कभी जनता को गुमराह नहीं किया। उनके अनुसार, वर्तमान हालात में सरकार के विरोधाभासी बयानों से भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।संसद में प्रधानमंत्री के संबोधन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने मौजूदा हालात को कोरोना काल जैसा बताया। उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना के दौरान अचानक लॉकडाउन लागू होने से देशभर में अफरा-तफरी मच गई थी, और अब भी वैसी ही स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस पांच राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को मजबूती से रखने का आह्वान भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो ट्रेलर आमने-सामने टकराए, 3 लोग जिंदा जले:एक गंभीर झुलसा, दोनों वाहन हुए खाक, बांदा-झांसी मार्ग पर घंटों बाद बुझी आग
    Next Article
    सामूहिक विवाह योजना में सहायता राशि दोगुनी:1881 जोड़ों का लक्ष्य, 1854 ने शादी की; बायोमेट्रिक पहचान भी हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment