Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस नेता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप:मिर्जापुर में परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने और आधी रात में दबिश देने का दावा

    5 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष अमिताभ पाण्डेय ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने डीआईजी और एसपी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पाण्डेय ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को दिए गए शिकायती पत्र में अमिताभ पाण्डेय ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने तथा साजिश के तहत प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे कोतवाली कटरा पुलिस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा पीटकर उन्हें जगाया। उस समय उनकी पत्नी कंचन पाण्डेय, जो नगरपालिका परिषद की पूर्व प्रत्याशी भी हैं, घर पर मौजूद थीं। पूछताछ के दौरान कोतवाली कटरा के इंस्पेक्टर वैद्यनाथ सिंह ने उनके पुत्र समीक्ष पाण्डेय और भतीजों निक्षय पाण्डेय व पीयूष पाण्डेय पर एक व्यक्ति से मारपीट का आरोप लगाया। जिलाधिकारी कार्यालय पर हुए धरना-प्रदर्शन का भी उल्लेख किया अमिताभ पाण्डेय ने दावा किया कि उनके पुत्र और भतीजों का उक्त घटना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने पुलिस पर बदले की भावना से फंसाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों ने उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पाण्डेय ने अपने पत्र में 1 अप्रैल 2026 को सर्वदलीय मंच के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय पर हुए धरना-प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। उन्होंने 29 मार्च को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव के साथ कथित मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए इसे गंभीर बताया। उन्होंने डीआईजी और पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों, विशेषकर कोतवाली कटरा के इंस्पेक्टर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले को लेकर जनपद में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विभिन्न संगठनों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़ौत में दो नाबालिग बहनों के अपहरण का आरोप:पीड़ित परिवार ने बागपत तहसील दिवस में न्याय की गुहार लगाई
    Next Article
    IPL में DC vs MI:मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, मुकेश ने रिकेल्टन के बाद तिलक को आउट किया, MI का स्कोर 32/2

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment