Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने के लिए पहली बार इंटरव्यू लिया:सूची जारी नहीं की; ढाई माह बाद पुराने चेहरे रिपीट कर दिए

    18 hours ago

    4

    0

    संगठनात्मक मजबूती की प्रक्रिया से गुजर रही कांग्रेस पहले कार्यकर्ताओं में विश्वास जगाने में जुटी कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के चयन के लिए पहली बार बकायदा नेताओं का इंटरव्यू लिया था। लगभग ढाई महीने पहले गोरखपुर जिला व महानगर के लिए इंटरव्यू हुआ था। पार्टी हाईकमान ने केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में महाराष्ट्र के रामटेक से सांसद श्याम कुमार दौलत बरवे को यहां भेजा था। 5 दिनों तक वह गोरखपुर में रहे। एक-एक कर 15 दावेदारों से अकेले में मुलाकात की, उनकी बातें, संगठन को लेकर उनके काम समझे और उनका मूल्यांकन किया। जिलाध्यक्ष के लिए 9 व महानगर अध्यक्ष के लिए 6 नेताओं ने दावा किया था। दोनों पदों के लिए 6-6 नाम हाईकमान को भेजे गए थे। दावेदार इंतजार में बैठे थे लेकिन कांग्रेस की ओर से मौखिक ही नामों की घोषणा कर दी गई। कोई सूची जारी नहीं हुई और पुराने नामों को ही रिपीट कर दिया गया। गोरखपुर में राजेश तिवारी जिलाध्यक्ष व रवि प्रताप निषाद महानगर अध्यक्ष बने रहेंगे। दावा था, सिफारिश पर कोई जिलाध्यक्ष नहीं बनेगा कांग्रेस ने यह दावा किया था कि सिफारिश के आधार पर किसी भी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की जाएगी। हर कार्यकर्ता को इसके लिए अवसर दिया जाएगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक बरवे 26 अगस्त को गोरखपुर पहुंचे थे और 30 तक यहीं रहे। सुबह-शाम दावेदारों से मुलाकात की। दिन में अलग-अलग ब्लाकों में जाकर वहां के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मिलकर पार्टी के बारे में फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी है। पहले जानिए किनके नाम चर्चा में थे जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने भी दावा किया था। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने भी इस पद के लिए आवेदन किया था। इसके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि, प्रभारी जिलाध्यक्ष रहे राकेश यादव, अभिषेक राय गांधी, उमेंद्र पांडेय, जितेंद्र पांडेय शामिल थे। बात महानगर अध्यक्ष पद की करें तो इसके लिए 6 आवेदन आए थे। जिला महासचिव अनवर हुसैन, कार्यकर्ता सुमित पांडेय, प्रेमलता चतुर्वेदी, अनुराग पांडेय एवं वरिष्ठ नेता तौकीर आलम ने भी महानगर अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। सभी दावेदारों के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक ने अलग-अलग मुलाकात की थी। सभी को सूची का इंतजार था। उम्मीद थी कि इंटरव्यू के आधार पर ही उनका चयन किया जाएगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक ने संगठन विस्तार के लिए बनी कमेटी के सामने सभी नाम डिस्कस किए थे। इस कमेटी में राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधान मंडल दल की नेता एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना एवं सीडब्ल्यूडी सदस्य व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत शामिल थीं। केंद्रीय पर्यवेक्षक के आने से उत्साहित थे कार्यकर्ता केंद्रीय पर्यवेक्षक के आने से कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। आमतौर पर कांग्रेस कार्यकर्ता यही मानते रहे हैं कि ऊपर से जिसे भेजा जाएगा, वही जिलाध्यक्ष होगा। लेकिन इस बार उन्हें ऐसा लग रहा था कि कोई भी जिलाध्यक्ष बन सकता है। यही कारण है कि सभी अपना बायोडाटा लेकर पहुंचे थे। उन्हें कोई रोकने वाला नहीं था। उनके व केंद्रीय पर्यवेक्षक के बीच कोई और नहीं था। उन्होंने अपने जुड़ाव और महात्वाकांक्षा के बारे में उनसे बात की है थी। लेकिन सूची जारी न होने से कार्यकर्ताओं को झटका लगा है। मौखिक रूप से ही पुराने चेहरों को रिपीट कर देने के बाद वे एक बार फिर हाईकमान के मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक दावेदार ने बताया कि कोई सूची जारी नहीं हुई। मौखिक रूप से पुराने लोगों को फिर जिम्मेदारी दी गई है। जो हुआ है, गलत हुआ है। जानिए किन बातों का जवाब देना था सभी दावेदारों को 3 पन्ने का फार्म भरना था। उसके बाद उसे केंद्रीय पर्यवेक्षक को देना था। दावेदारों को पूरा नाम, जन्मतिथि, पिता, पति, माता का नाम, जाति, उप जाति, वैवाहिक स्थिति, लिंग, शिक्षा, पेशा, पता, बूथ नंबर, ब्लाक, विधानसभा क्षेत्र, मोबाइल नंबर, वाट्सएप नंबर, फेसबुक आइडी, एक्स हैंडल की जानकारी देनी थी। इसके साथ ही वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य कब से हैं। पार्टी में पहला पद कौन सा मिला। वर्तमान पद क्या है और कब से इस पद पर कार्यरत हैं। अब तक कितने पदों पर काम किया और उसका कार्यकाल कितना रहा। यह जानकारी भी देनी थी कि क्या किसी को कोई सरकारी पद भी दिया गया है। चुनाव लड़े हैं या नहीं, इसकी जानकारी भी देनी होगी। सामाजिक कार्य, प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने की जानकारी भी देनी होगी। पहले किसी अन्य राजनीतिक दल के सदस्य रहे हों तो इसकी भी जानकारी देनी थी।पार्टी से निकाला गया या पार्टी छोड़ी है, उसकी भी जानकारी देनी थी। अध्यक्ष क्यों बनना चाहते हैं, इसके बारे में भी बताना था। आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सियासत तेज है। दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर सर्वे कर रहा है। 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर अपनी राय दें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी। यहां क्लिक कर फॉर्म भरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यात्रियों का हाल जानने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे रवि-किशन:बोले- 'कईसन हाल बा'; महिलाओं और बच्चों ने ली सेल्फी
    Next Article
    गोरखपुर में रूई-गद्दे की दुकान में आग लगी:मोहद्दीपुर में चीखते चिल्लाते भागे लोग, बच्चों को गोद में लेकर पुलिस ने बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment