Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रूई-गद्दे की दुकान में आग लगी:मोहद्दीपुर में चीखते चिल्लाते भागे लोग, बच्चों को गोद में लेकर पुलिस ने बचाया

    21 hours ago

    4

    0

    गोरखपुर के मोहद्दीपुर में एक रूई-गद्दे की दुकान में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के आस-पास के घरों से चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। लोग सुरक्षित स्थान पर भागते रहे। वहीं कैंट पुलिस घरों में फंसे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंची। करीब 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटनास्थल की तस्वीरें पुलिस के मुताबिक, कैंट इलाके के मोहद्दीपुर चौराहे पर मो. ओवैसी की रूई गद्दे की दुकान है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे रूई में आग पकड़ ली। इसके बाद आग आस-पास भी फैलने लगी। आग का भयंकर रूप देखकर लोग घरों से चिल्लाते हुए भागने लगे। घटना स्थल पर तत्तकाल कैंट पुलिस पहुंची। परिवार के बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सियासत तेज है। दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर सर्वे कर रहा है। 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर अपनी राय दें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी। यहां क्लिक कर फॉर्म भरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने के लिए पहली बार इंटरव्यू लिया:सूची जारी नहीं की; ढाई माह बाद पुराने चेहरे रिपीट कर दिए
    Next Article
    गोरखपुर सेंट जोसेफ में डांस-म्यूजिक से यादगार बना चिल्ड्रेंस डे:DIG बोले- बच्चे ही कल वैज्ञानिक और अफसर बनकर देश संभालेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment