Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कफ सिरप मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के साथियों पर शिकंजा:22 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, वाराणसी में कोर्ट ने जारी किया नोटिस

    13 hours ago

    2

    0

    कफ सिरप मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के सहयोगी और तस्करी के 3 आरोपियों की वाराणसी पुलिस 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क करेगा। इस संबंध में कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है। साथ ही प्रशांत उपध्याय, प्रतीक गुजराती और विकास सिंह नरवे को 18 अप्रेल को पेश होने की बात भी कही है। तीनों की मिलकर कुल 22 करोड़ 28 लाख की संपत्ति की नोटिस जारी हुई है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया- शुभम जायसवाल के करीबी प्रशांत उपाध्याय, प्रतीक गुजराती और विकास सिंह नरवे जेल में बंद हैं। तीनों के खिलाफ वाराणसी के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट में इनके खिलाफ प्रभावी पैरवी के बाद पुलिस को इनकी संपत्ति कुर्क करने का कोर्ट से आदेश मिला है। तीन आरोपियों की अलग-अलग जगह संपत्ति कुर्क की जाएगी। जिसकी कुल कीमत 22 करोड़ 28 लाख रुपए है। विकास सिंह नरवे की ये संपत्ति होगी कुर्क - 1. जब्तीकरण के लिए चिह्नित अचल सम्पत्ति का वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य- रुपए 10,19,000/- (दस लाख उन्नीस हजार रुपये) 2. वाहन संख्या UP 65 DB 7031 फार्च्यूनर कार, अनुमानित कुल मूल्य रुपए 25,00,000/- 3. वाहन संख्या UP 62 BU 2222 ALTURAS कार, अनुमानित कुल मूल्य रुपए 4,00,000/- 4. बैंक खाता में फ्रीज्ड कुल धनराशि रुपए 27,338/- (सत्ताईस हजार तीन सौ अड़तीस रुपए) चिह्नित संपत्ति का कुल मूल्यः- 39,46,388/- रुपए (उनतालीस लाख छियालीस हजार तीन सौ अट्ठासीरुपए) अभियुक्त प्रतीक कुमार की ये संपत्ति होगी कुर्क - 1. जब्तीकरण के लिए चिह्नित अचल सम्पत्ति का वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य- रुपए 1,38,70,000/-(एक करोड़ अड़तीस लाख सत्तर हजार रुपये) 2. चिह्नित चल सम्पत्ति/बैंक खातों में फ्रीज्ड कुल धनराशि रुपए 50,625/- (पचास हजार छः सौ पच्चीस रुपए) चिह्नित सम्पत्ति का कुल मूल्यः- 1,39,20,625/- रुपये (एक करोड़ उनतालीस लाख बीस हजार छः सौ पचीस रुपये) अभियुक्त प्रशान्त उपाध्याय की ये संपत्ति होगी कुर्क - 1. जब्तीकरण के लिए चिह्नित अचल सम्पत्ति का वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य- रुपये 20,04,53,000/- (बीस करोड़ चार लाख तिरपन हजार रुपये) 2. चिह्नित चल सम्पत्ति/बैंक खातों में फ्रीज्ड कुल धनराशि रुपए 44,20,452/- (चौवालीस लाख बीस हजार चार सौ बावन रुपए) चिन्हित सम्पत्ति का कुल मूल्यः- 2,048,73,452/- रुपए (बीस करोड़ अड़तालीस लाख तिहत्तर हजार चार सौ बावन रुपए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग:ग्रामीणों ने खेत और रिहायशी इलाकों को बचाया
    Next Article
    छेड़खानी दोषी को 4 साल कारावास, 5 हजार जुर्माना:जौनपुर में अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, पीड़िता को मिलेगी राशि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment