Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए क्रिकेट एकेडमी ने आरपीसीए को 9 विकेट से हराया:सुनील तिवारी अंडर-13 लीग में अनुपम बने प्लेयर ऑफ द मैच

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट लीग में केडीएमए क्रिकेट एकेडमी ने आरपीसीए क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए इस मैच में आरपीसीए क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 40 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए आयुष्मान गौर ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। केडीएमए के गेंदबाज अनुपम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि शिवांश को 1 रन देकर 2 विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीएमए क्रिकेट एकेडमी ने 5.4 ओवर में एक विकेट खोकर 41 रन बनाए और मैच जीत लिया। कार्तिक सिंह ने 14 रन का योगदान दिया, जबकि अनुरुद्ध सिंह 21 रन बनाकर नाबाद रहे। आरपीसीए की ओर से अजितेश ने एक विकेट हासिल किया। केडीएमए क्रिकेट एकेडमी की इस जीत में अनुपम को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में 2 घंटे में मिला जेवरात से भरा बैग:ऑटो में भूल गई थी महिला, पुलिस की तत्परता से 5 लाख के गहने वापस मिले
    Next Article
    कन्नौज में करंट लगने से युवक की मौत:घर पर बिजली की लाइन ठीक करते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment