Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कचरा विवाद में महिला से मारपीट, जहर खाया:महोबा में अपमान से आहत होकर उठाया कदम, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा के कुलपहाड़ कस्बे में कचरा डालने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पड़ोसियों द्वारा मारपीट और अपमानित किए जाने के बाद महिला ने यह कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। यह घटना कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सतीयनपुरा मोहल्ले की है। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय शहनाज ने अपने घर के दरवाजे पर कचरा इकट्ठा करने के लिए एक बोरी रखी थी। पड़ोसियों ने उस बोरी को जबरन फेंक दिया। जब शहनाज ने पूछा कि बोरी किसने फेंकी है और जिसे परेशानी हो, वह बात कर ले, तो पड़ोसियों को यह बात नागवार गुजरी। शहनाज को लात-घूंसों से पीटा पीड़िता की मां नरेमा और बेटी आयशा के मुताबिक, जब शहनाज दूध लेकर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में पड़ोसियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर जबरन घर के भीतर घुस आए और शहनाज को लात-घूंसों से पीटा। घटना के समय शहनाज का पति शमशाद फेरी लगाने बाहर गया हुआ था। अपनी मासूम बेटी के सामने हुई इस मारपीट और सार्वजनिक अपमान को शहनाज बर्दाश्त नहीं कर सकी। अपमान और मानसिक तनाव के चलते उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो बेटी ने रोते हुए अपनी नानी को फोन पर सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और पीड़िता को जिला अस्पताल ले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में तेंदुए ने नीलगाय को बनाया निवाला:80 मीटर तक घसीट कर ले गया, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की
    Next Article
    सीएम योगी से मिले मेयर डॉ. उमेश गौतम:रोबोट साफ करेंगे नाले, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होगा डिजिटल, बुलडोजर पकड़ेगा तेजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment