Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कचहरी गोलघर से नगर-निगम ने हटाया अतिक्रमण:दुकानों के बाहर लगे काउंटर किया जब्त, दोबारा लगाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी

    8 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के गोलघर कचहरी स्थित नगर निगम की दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण पर सोमवार की शाम नगर निगम ने प्रभावी कार्रवाई की। इस दौरान प्रवर्तन दल के कर्मी भी मौजूद रहे और मौके से अतिक्रमण कर रहे पांच दुकानदारों के काउंटर को भी जब्त किया गया। इस दौरान वरुणा पार के जोनल अधिकारी जितेंद्र आनंद भी मौजूद रहे। उन्होंने दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी और कहा की यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण अभियान की देखिये तस्वीरें… शाम 4 बजे पहुंची टीम वाराणसी के गोलघर कचहरी पर नगर निगम की मार्केट में 52 दुकानें हैं। जिसके सामने हल ही में फुटपाथ बनाया गया है। इस फुटपाथ पर अतिक्रमण की शिकायत पर सोमवार की शाम 4 बजे नगर निगम के प्रवर्तन दल के साथ जोनल अधिकारी वरुणा पार गोलघर कचहरी पहुंचे। यहां सभी से फुटपाथ से अपना अतिक्रमण हटाने को कहा गया। इससे वहां मौजूद फ़ूड कार्नर और पान की दुकानों में हडकंप मच गया। 5 काउंटर जब्त इस दौरान प्रवर्तन दल ने 5 काउंटर जब्त किया है। स्थानीय दुकानदार ने बताया - नगर निगम के प्रवर्तन दल के लोग आये थे। उन्होंने सबके काउंटर हटाने को कहे। जो लोग नहीं हटा पाए उनके काउंटर जब्त कर लिए हैं। इस दौरान जोनल अधिकारी ने सभी को चेतावनी दी है कि यदि दोबारा काउंटर लगाए गए तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में किया गया है सुंदरीकरण जोनल अधिकारी ने बताया - हाल ही में नगर निगम द्वारा गोलघर कचहरी पर स्थित नगर निगम मार्केट का सुंदरीकरण किया गया था। सभी दुकानों के सामने 4 फुट का फुटपाथ बनाया गया है। ताकि लोगों को आने जानेमें आसानी हो। इसपर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया था। जिससे दिक्कत हो रही थी। इसकी लगातार सूचना मिलने के बाद नगर निगम ने यह कार्रवाई की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में पुलिस-संगठन टकराव:अधिकारियों पर आरोप, प्रदर्शन और 7 दिन का अल्टीमेटम
    Next Article
    IPL में गुजरात Vs मुंबई मैच; GT ने टॉस जीता:गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं; MI से दानिश-कृष डेब्यू कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment