Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा पर जागरूकता बैठक:बरेली विकास प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल ने गुरुवार दोपहर तीन बजे कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन पर जोर दिया गया। बैठक के बाद मंडल के पदाधिकारियों ने बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की उपाध्यक्ष के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसे बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। ज्ञापन में मांग की गई कि जनपद के सभी कोचिंग संस्थानों के लिए एक विस्तृत सुरक्षा एडवाइजरी जारी की जाए। इसके साथ ही, जागरूकता बैठकें आयोजित करने और संस्थानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त समय देने का भी अनुरोध किया गया। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि समय-सीमा के बाद संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर नियमों के अनुपालन की समीक्षा की जाए। सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया ज्ञापन में भवन सुरक्षा, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, फायर ड्रिल और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने बताया कि कई छोटे और मध्यम स्तर के कोचिंग संस्थान नियमों की जानकारी के अभाव और अनावश्यक भय का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि प्रशासन स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर जागरूकता अभियान चलाए, तो विभाग और संस्थान संचालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा। इससे संचालक समयबद्ध तरीके से सभी सुरक्षा मानकों का पालन कर पाएंगे और विद्यार्थियों को अधिक सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। मंडल के अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य किसी भी कोचिंग संस्थान के विरुद्ध कार्रवाई कराना नहीं है। इसका मुख्य लक्ष्य सभी संस्थानों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक कर छात्र-हित में सुरक्षित एवं उत्तरदायी शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है। सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया बैठक के अंत में संबंधित विभागों से जनहित एवं छात्र-हित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव ने संयुक्त सचिव के साथ ज्ञापन के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष गौरव सक्सेना के साथ दिलीप खुराना, पुनीत अनेजा, अमित कंचन, शिवम सक्सेना, रौनक जॉली, अंकित खंडूजा, चेतन गुजराल, केतन अरोड़ा, अवधेश कुमार त्रिवेदी और राहुल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपीटीईटी की पहली पाली की परीक्षा संपन्न:अभ्यर्थियों ने बताया आसान, पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा
    Next Article
    कानपुर में AC यूनिट चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक:नशे की लत पूरी करने के लिए कर रहा था चोरी, जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment