Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कबूतर पालने का शौक पड़ा भारी:ऑनलाइन मंगाए थे कबूतर, साइबर ठगों ने 10,000 रुपए का किया फ्रॉड

    2 hours ago

    1

    0

    शौक पूरा करने की चाह में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। बरौली अहीर क्षेत्र में सामने आए इस मामले ने एक बार फिर ऑनलाइन खरीद-फरोख्त में बरती जा रही लापरवाही को उजागर कर दिया है। आरोप है कि कबूतर बेचने का झांसा देकर ठगों ने एडवांस रकम ऐंठ ली और फिर संपर्क पूरी तरह तोड़ लिया। बरौली अहीर निवासी उमेश यादव ने बताया कि उन्हें कबूतर पालने का शौक है और वे लंबे समय से अच्छे नस्ल के कबूतर खरीदना चाहते थे। उमेश ने बताया कि गुलावठी ही का एक ग्रुप था व्हाट्सएप पर जहां पर इन्होंने मुझे कबूतर देने का वादा किया और भरोसे में लिया और मुझे प्रियंका और रोहित शर्मा नामक अकाउंट पर₹10,000 ट्रांसफर करा लिए। उमेश ने ऑनलाइन उन्होंने बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र से कबूतर मंगवाने के लिए संपर्क किया। शुरुआती बातचीत में सामने वाले व्यक्ति ने भरोसा दिलाया कि पैसे मिलते ही कबूतर सुरक्षित तरीके से भेज दिए जाएंगे। यह पूरा लेन-देन “अमजद पेंट हाउस” नामक एक ग्रुप के माध्यम से कराया गया, जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि सौदा सही है। उमेश ने बताया कि ग्रुप में जितने भी लोग जुड़े हुए थे अब उन सभी के नंबर बंद जा रहे हैं। उमेश ने यह भी बताया कि उस ग्रुप में बाकी जो कबूतर खरीदने वाले थे उनके साथ भी ठगी हुई है। उनका का कहना है कि पैसे भेजने के तीन दिन बीत जाने के बाद भी कबूतर नहीं पहुंचे। इसके बाद जब उन्होंने कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और अब पूरी तरह फोन उठाना भी बंद कर दिया है। खुद को ठगी का शिकार समझते हुए उमेश यादव ने पुलिस में शिकायत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि अन्य लोग इस तरह के ऑनलाइन झांसे से बच सकें। फिलहाल, मामले में शिकायत की प्रक्रिया जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हल्दी समारोह में फायरिंग से दहशत:बीकेटी में शादी से पहले युवकों ने की हवाई फायरिंग
    Next Article
    मुंबई में साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान स्पॉट हुए:लुक देखकर लोग बोले- ये 90s के सलमान खान जैसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment