Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कबाड़ी बनकर चोरी करने वाले सगे भाई अरेस्ट:अलीगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, 10 लाख के जेवर–नकदी बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ की क्वार्सी और महुआखेड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कबाड़ी बनकर रैकी कर चोरी करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने गुरुवार को पुलिस लाइन में हाल में हुई चोरी घटनाओं का खुलासा किया। गिरफ्तार किए गए दोनों सगे भाइयों समीर उर्फ सत्रू और सहरान उर्फ फैजान निवासी निशातबाग थाना क्वार्सी के पास से करीब 10 लाख रुपए की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है। कबाड़ी बन देखते थे बंद घर पूछताछ में समीर और सहरान ने पुलिस को बताया कि वह दिन के समय कबाड़ी बनकर अलग-अलग कॉलोनियों में घूमते थे। इस दौरान उनका मुख्य मकसद कबाड़ खरीदना नहीं, बल्कि उन घरों को चिह्नित करना होता था जिनके बाहर ताले लटके हों या जहां हलचल कम हो। सटीक जानकारी जुटाने के बाद वे रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम देते थे। ​परिवार भी देता था साथ, बुलंदशहर तक फैला था जाल ​गिरफ्तार आरोपियों ने कुबूल किया है कि चोरी की इन वारदातों में उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी सहयोग करते थे। इस गिरोह ने सिर्फ अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिले बुलंदशहर में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। लाखों के गहने बरामद ​पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपए कीमत के जेवर बरामद किए हैं। आरोपियों के से एक सोने का गले का हार, 3 चैन, एक मंगलसूत्र, 2 कंगन, माथे का टीका, अंगूठी, पेंडल, 4 कान के टॉप्स और नाक की लौंग बरामद हुई है। इसके अलावा चांदी के आभूषणों में 6 जोड़ी पाजेब, 1 ब्रेसलेट, 5 जोड़ी बिछुए, 3 चांदी के सिक्के और 11 अन्य आभूषण के टुकड़े मिले हैं। पुलिस को आरोपियों से 60,000 रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। दोनों भाइयों पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे एसपी सिटी ने बताया कि दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास है। ​समीर उर्फ सत्रू पर क्वार्सी और महुआखेड़ा थाने में चोरी, मारपीट और संगीन धाराओं में 6 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, ​सहरान उर्फ फैजान के खिलाफ एनडीपीएस (नशा तस्करी), आर्म्स एक्ट और चोरी के 9 मुकदमे दर्ज हैं। ​सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से दबोचे चोर संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया। क्वार्सी थाना प्रभारी शिवप्रसाद सिंह और महुआखेड़ा पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को क्वार्सी क्षेत्र से दबोच लिया। चोरी में साथ देने वालों की जल्द होगी गिरफ्तारी एसपी सिटी ने बताया कि चोरी की घटनाओं में आरोपियों के परिवार के लोग भी शामिल हैं। यह लोग रेकी के लिए कबाड़ी का भेष बनाते थे। आरोपियों से बरामद जेवरात की कीमत करीब 10 लाख रुपए है। पुलिस अन्य सदस्यों और बुलंदशहर में की गई चोरियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में पर्यटन विकास को 278 लाख स्वीकृत:तीन विधानसभाओं के धार्मिक स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण, सेहुद धाम के लिए 105 लाख
    Next Article
    अंबेडकर प्रतिमा विवाद में 13 और गिरफ्तार:कुल 32 आरोपी पकड़े गए, पुलिस की कार्रवाई जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment