Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    JNMC में मरीज को पानी पिलाने पर विवाद:अलीगढ़ में तीमारदारों ने डॉक्टरों को पीटा, चिकित्सा सेवा ठप

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) में रविवार रात तीमारदारों और मेडिकल स्टाफ के बीच मारपीट हुई। एक मरीज को पानी पिलाने की बात पर शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने काम बंद कर हड़ताल कर दी। इससे मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। डॉक्टर ने पानी को मना किया, परिजन नहीं माने ​सर्जिकल वार्ड में खैर निवासी मरीज भूदेव का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने मेडिकल कारणों से मरीज को पानी पिलाने से मना किया था, लेकिन परिजन जिद पर अड़े थे। स्टाफ नर्स शोभा हैरी ने जब रोका तो परिजन उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। डॉक्टरों और स्टाफ के साथ की गई मारपीट ​गुस्साए तीमारदारों ने वार्ड में मौजूद स्टाफ पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि डॉ. चंदन, डॉ. तौकीर, डॉ. शिवेंदु, नर्स शोभा हैरी और रिफाकत के साथ मारपीट की गई। इससे चिकित्सक भड़क गए और हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों ने सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। गंभीर हालत में 10 को किया रेफर ​हड़ताल की वजह से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती दर्जनों मरीज रात भर दर्द से कराहते रहे। रात 11:30 बजे तक पहुंचे 10 से ज्यादा गंभीर मरीजों को बिना इलाज के जिला अस्पताल या निजी सेंटरों पर जाना पड़ा। तीमारदार डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन डॉक्टर अपनी सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। ​मरीज को निकाला बाहर मारपीट करने वाले तीमारदारों के मरीज भूदेव को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहीं, घायल मेडिकल स्टाफ को पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई है। बैठक में नहीं बनी सहमति रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDA) की बैठक देर रात तक चली, लेकिन काम शुरू करने पर सहमति नहीं बनी। अस्पताल प्रशासन सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है ताकि हमलावरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। ​स्टाफ से की जा रही बात एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान ने बताया कि मरीज को पानी देने से मना करने पर तीमारदारों ने मारपीट की। स्टाफ से रात में भी बात की थी, प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही कोई समाधान निकल सके। जल्द से जल्द चिकित्सा सेवा बहाल करने और ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को उपचार शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बारिश से मौसम बदला, काले बादल छाए:AQI 158, न्यूनतम 16 डिग्री; दिन में तेज बारिश के आसार
    Next Article
    नेमार का वर्ल्ड कप खेलने का सपना लगभग खत्म:ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन के साथ विवाद गहराया; अनसेलोटी से भी नहीं मिले, फिटनेस पर भी सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment