Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी से डीजल भरकर एमपी ले जा रहे लोग:डीएम के आदेश के बाद भी पेट्रोल पंप ने खुला बेच दिया सैंकड़ों लीटर तेल, DSO बोलीं जांच होगी

    4 hours ago

    2

    0

    झांसी में पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी रोकने के लिए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने सख्त आदेश जारी किए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि पेट्रोल पंपों पर वाहनों के टैंक के अलावा बोतल, ड्रम या किसी भी कंटेनर में एक लीटर तक भी फ्यूल नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिली। नंदनपुरा स्थित बाधवा पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में कंटेनरों में डीजल और पेट्रोल भरा जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि करीब 30 किलोमीटर दूर से भी लोग कंटेनर लेकर यहां पहुंच रहे हैं और सैकड़ों लीटर ईंधन भरकर ले जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि झांसी में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के चलते लोग घबराकर जमाखोरी में जुट गए हैं। प्रशासन को आशंका है कि अगर इसी तरह ईंधन जमा किया गया तो आम वाहन चालकों के लिए संकट खड़ा हो सकता है। इसी को देखते हुए सभी पेट्रोल पंपों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि केवल वाहनों में ही फ्यूल भरा जाए। आदेश के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है और इसकी निगरानी की जिम्मेदारी जिला पूर्ति विभाग को सौंपी गई है। डीजल-पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने भी सभी पंप संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। कैमरा देखते ही बंद हुआ खेल जब मीडिया की नजर बाधवा पेट्रोल पंप पर पड़ी तो वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कंटेनर भरना बंद कर दिया गया और कई लोग अपने खाली ड्रम लेकर वापस लौट गए। एमपी बॉर्डर से भी पहुंचे जमाखोर झांसी से सटे मध्य प्रदेश के इलाकों में जैसे ही यहां कंटेनर में डीजल मिलने की खबर पहुंची, वहां से भी लोग बड़ी संख्या में नंदनपुरा पहुंचने लगे। तीन पहिया वाहनों में बड़े-बड़े ड्रम लाकर सैकड़ों लीटर ईंधन भरकर ले जाया गया। एसोसिएशन और DSO का साफ संदेश डीजल-पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव बब्बर ने कहा कि सभी डीलर्स को साफ निर्देश दिए गए हैं कि कंटेनर में ईंधन न दें। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भी दोहराया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में एक्सप्रेसवे मालवाहक वाहनों की 'नो एंट्री':एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सुबह 7 से रात 11 बजे तक रोक, VVIP-VIP के लिए शटल
    Next Article
    बदायूं में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:ऑटो से उतरकर रोड पर गिरा दुपट्टा उठाने झुकी थी, आरोपी बाइक सवार फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment