Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी से बंगाल जा रहे वोटर्स के लिए स्पेशल ट्रेन:डिमांड पर रेलवे चला रहा ट्रेन, कई राज्यों से होकर पहुंचेगी हावड़ा

    5 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में होने वाले मतदान को देखते हुए रेलवे ने मतदाताओं की सहूलियत के लिए बड़ा कदम उठाया है। दूसरे राज्यों में रह रहे बंगाल के मतदाताओं को अपने गृह राज्य पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए वटवा–हावड़ा के बीच ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं, ऐसे में यह ट्रेनें वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी संख्या 09481 और 09482 स्पेशल ट्रेनों का संचालन कुल 3-3 फेरों के लिए किया जाएगा, जिससे अलग-अलग तारीखों में यात्रा करने वाले मतदाताओं को विकल्प मिल सके। इस समय पर होगा संचालन ट्रेन नम्बर 09481 वटवा–हावड़ा स्पेशल: 21, 22 और 27 अप्रैल को वटवा से शाम 4:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन नम्बर 09482 हावड़ा–वटवा स्पेशल: 23, 24 और 29 अप्रैल को हावड़ा से रात 8:00 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे वटवा पहुंचेगी। झांसी और आसपास के इलाकों में रह रहे पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए यह ट्रेन खास राहत लेकर आई है।बवटवा से हावड़ा जाने वाली ट्रेन झांसी में सुबह 9 पहुंचेगी और 9.10 बजे रवाना होगी। वहीं, हावड़ा से वटवा जाने वाली ट्रेन झांसी रात 9 बजे पहुंचेगी और 9.10 बजे रवाना होगी।। कई राज्यों को जोड़ेगी यह ट्रेन यह स्पेशल ट्रेन गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल तक जाएगी। रास्ते में छायापुरी, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, बीना, झांसी, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, धनबाद, आसनसोल और दुर्गापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इससे अलग-अलग राज्यों में बसे मतदाताओं को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारी चुनावी समय में ट्रेनों में अक्सर भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसे देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ सके और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचा जा सके। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चुनावी समय यात्रियों की संख्या को देखते हुए ट्रेन चलाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ मेयर के पिता सेठ रमेश चंद्र सिंघल का निधन:हार्डवेयर निर्यातक रहे, PM मोदी के साथ साझा कर चुके थे मंच
    Next Article
    सोनम बाजवा की फिल्म ‘पिट्ट सियापा’ पर संकट:चंडीगढ़ कोर्ट ने रिलीज पर लगाई फिलहाल रोक; कॉपीराइट विवाद के चलते हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment