Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी नगर निगम की नीतियों के खिलाफ उतरे कांग्रेसी:बोले-व्यापारी संगठनों से चर्चा किए बगैर लागू कर दिया ट्रेड टैक्स

    2 hours ago

    2

    0

    झांसी में नगर निगम की नीतियों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कांग्रेसी नेता नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया सहित कई कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे। यहां उन्होंने अपर नगर आयुक्त राहुल यादव को ज्ञापन सौंपते हुए इसे जनहित से जुड़ा मुद्दा बताया। जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा शहर में नया ट्रेड टैक्स लागू कर दिया गया है, जबकि इस संबंध में व्यापार मंडल से कोई संवाद नहीं किया गया। उनका कहना था कि यह फैसला व्यापारियों पर अनावश्यक दबाव बना रहा है। उन्होंने मांग की कि टैक्स लागू करने से पहले व्यापारियों के संगठनों से चर्चा की जाए और उनकी सहमति ली जाए। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि झांसी में शायद ही कोई ऐसा इलाका बचा हो जहां अतिक्रमण न हो। हर बार प्रशासन की ओर से कार्रवाई के आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। ज्ञापन के जरिए नेताओं ने महानगर में लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और अब तक कोई ठोस एवं प्रभावी योजना लागू नहीं की जा सकी है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, अपर नगर आयुक्त ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और इन्हें वास्तविक समस्याएं मानते हुए जल्द समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत:हरैया बाईपास पर हुआ हादसा, ग्रामीणों में आक्रोश; प्रशासन से कार्रवाई की मांग
    Next Article
    ICC का बांग्लादेश की कप्तान पर बड़ा एक्शन, मैच के दौरान की थी ऐसी हरकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment