Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में युवक ने गमछे से फांसी लगाकर सुसाइड किया:छोटा भाई बोला- दिनभर नशे में रहता था, शराब को ही पत्नी कहता था

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब छोटे भाई की पत्नी उसे खाना देने कमरे में पहुंची। इस दौरान वह फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी इलाके का है। शराब के नशे में अपने कमरे में सो रहा था मूल रूप से ललितपुर जिले के तालबेहट के रहने वाला लक्ष्मण कोरी (29) पुत्र अशोक कोरी अपने परिवार के साथ झांसी में किराए के मकान में रहता था। लक्ष्मण एक कमरे में अकेला रहता था, जबकि उसका छोटा भाई कमलेश अपनी पत्नी कल्पना के साथ दूसरे कमरे में रहता था। माता-पिता मकान के ऊपरी हिस्से में सोते थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार को घर के सभी सदस्य काम पर गए थे। लक्ष्मण दिनभर से शराब के नशे में अपने कमरे में सो रहा था। रात करीब 8 बजे जब कल्पना उसे खाना देने कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि लक्ष्मण गमछे से फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटका हुआ है। यह देखकर वह घबरा गई और चीखते हुए बाहर भागी। उसने तुरंत अपने पति कमलेश को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शराब की लत बनी वजह परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण को शराब की गंभीर लत थी। वह अधिकतर समय शराब के नशे में रहता था और काम भी सिर्फ शराब के लिए करता था। परिवार ने उसकी शादी कराने की कोशिश की थी, लेकिन वह हमेशा इनकार करता था। वह कहा करता था कि “शराब ही उसकी पत्नी है” और वह इसके बीच किसी को नहीं आने देगा। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विवि में छात्रों को सिखाए जीवन रक्षक कौशल:किताबों से आगे बढ़कर स्वास्थ्य जागरूकता पर चर्चा
    Next Article
    IPL- बेंगलुरु के 5 बैटर्स आउट:जितेश के बाद टिम डेविड भी पवेलियन लौटे; गुजरात के खिलाफ स्कोर-91/5

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment