Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में दरोगा की परीक्षा देने गए 23 सिपाही सस्पेंड:बीमारी का बहाना बनाकर छुट्‌टी ली; जांच में खुली पोल

    4 hours ago

    2

    0

    झांसी में दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए 23 सिपाही सस्पेंड कर दिए गए हैं। इन सभी ने बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ली और परीक्षा देने पहुंच गए। छुट्‌टी के बाद वापस आकर ड्यूटी जॉइन की। विभाग ने आंतरिक जांच कराई तो पोल खुल गई। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बिना विभागीय इजाजत लिए और झूठ बोलकर गलत तरीके से छुट्‌टी लेने को गंभीर अनुशासनहीनता माना। उन्होंने निलंबन की कार्रवाई के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दे दिए। इतनी बड़ी संख्या में सिपाहियों के निलंबन से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, 14 और 15 मार्च को यूपी पुलिस में दरोगा पद की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा देने के लिए किसी सिपाही ने 2 तो किसी ने 3 या 4 दिन की छुट्‌टी ली। ज्यादातर सिपाहियों ने एक महीने पहले ही छुट्‌टी की अर्जी दे दी थी। इस दौरान होली, ईद जैसे अहम आयोजन भी पड़े। हालांकि, वजह बीमारी होने की वजह से छुटि्टयां अप्रूव हो गईं। 'परीक्षा देने के लिए अनुमति इजाजत लेना जरूरी' यूपी पूर्व DGP सुलखान सिंह के बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने के लिए इजाजत जरूरी नहीं होती, लेकिन परीक्षा देने के लिए अनुमति ली जाती है। इसके लिए ली जाने वाली छुट्‌टी संबंधित पुलिसकर्मियों को साल भर में मिलने वाली छुट्‌टी से कटती है। अगर किसी ने झूठ बोल कर छुट्‌टी ली है तो उसे अनुशासनहीनता माना जाता है। विभागीय जांच होती है। उन्होंने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर कैरेक्टर रोल में बैड इंट्री दर्ज की जाती है। यानी संबंधित पुलिसकर्मी की सर्विस बुक में निगेटिव पॉइंट जुड़ जाता है। सजा के तौर पर पुलिसकर्मी को तीन साल तक प्रमोशन नहीं मिल सकता। उसे कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती। अगर सिपाही है, तो उसे थाने के बजाय पुलिस लाइन में ही तैनात रखा जाता है। किस-किस पर कार्रवाई, तैनाती कहां थी? --------------------- ये खबर भी पढ़ें… मैनपुरी में देवर ने भाभी को मार डाला, लूडो खेलते समय चिकोटी काटी, धमकी दी तो गला दबाया मैनपुरी में चचेरे देवर ने भाभी की हत्या कर दी। देवर-भाभी साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली। इस पर भाभी ने विरोध किया और पति को बताने की धमकी दी। गुस्से में देवर ने भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद देवर भाभी के मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वारदात 10 मार्च की है। पुलिस सिम की लोकेशन ट्रेस करते हुए देवर तक पहुंच गई। सोमवार (23 मार्च) तो पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा की 30 साल की मीरा ई-रिक्शा चलाकर जासूसी करती:पुलिस का दावा; दो बच्चे और पति से अलग रहती; हथियार तस्करी में जेल गई थी
    Next Article
    गोंडा बैंक घोटाले के 13 आरोपी 71 दिन से फरार:21.47 करोड़ का फर्जीवाड़ा औऱ घोटाला कर भागे, पुलिस पकड़ने में नाकाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment