Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में दो दौर की झमाझम बारिश से गिरा पारा:42 से 31 डिग्री पहुंचा टैम्प्रेचर, महानगर के निचले इलाकों में हुआ जल जमाव

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में गुरुवार को मौसम ने ऐसा पलटा खाया कि दिन भर की झुलसाने वाली गर्मी शाम होते-होते राहत में बदल गई। शाम और फिर रात में हुई दो दौर की झमाझम बारिश ने सूरज की तपिश को पूरी तरह शांत कर दिया। पहले करीब 15 मिनट और फिर लगभग आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दो तस्वीरों में देखें राहत की बारिश… दरअसल, अप्रैल की शुरुआत से ही झांसी में मई-जून जैसी भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान लगातार 42 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। मौसम विभाग ने गुरुवार को बदलाव का पूर्वानुमान जताया था, जो शाम होते-होते सटीक साबित हुआ। दोपहर 3:40 बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर धूप निकल आई और उमस बढ़ गई। हालांकि, शाम करीब 7 बजे मौसम ने फिर करवट ली। तेज हवाओं के साथ काले बादल घिर आए और गरज-चमक के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक हुई इस बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया और तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। नाले-नालियां उफनाए, जलभराव ने खोली पोल देर शाम की तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं नगर निगम के दावों की पोल भी खोल दी। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। नंदनपुरा, ताज कम्पाउंड, नरिया बाजार, कसाई मंडी, तालपुरा और खुशीपुरा समेत कई क्षेत्रों में नाले और नालियां उफान पर आ गईं। गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा और कई जगहों पर एक फीट तक पानी भर गया। इससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव से परेशान नागरिकों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की ओमेक्स रेजीडेंसी-2 में बवाल:RWA-सोसाइटी के लोग आपस में भिड़े, महिला बोली- सिर लोहे की ग्रिल से लड़ाया
    Next Article
    कानपुर में शाम होते ही बारिश शुरू:4 मई तक ऐसे ही मौसम के आसार, आंधी-बारिश से तापमान कम होकर 26°C पर पहुंचा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment