Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में सऊदी अरब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:शिया-सुन्नी बोले-अरब के हुक्मरान नाम के मुसलमान, उनका इस्लाम से लेना-देना नहीं

    3 hours ago

    2

    0

    झांसी में सऊदी अरब सरकार के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सऊदी सरकार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। दो तस्वीरों में देखें प्रदर्शन… कलेक्ट्रेट परिसर में सूफी असलम खान और शिया उलेमा मौलाना शान-ए-हैदर ज़ैदी के नेतृत्व में शिया और सुन्नी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने सऊदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कई सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सऊदी अरब में स्थित जन्नत-उल-बकी कब्रिस्तान में पैगम्बर मोहम्मद के परिवार के सदस्यों की कब्रें मौजूद हैं, जहां दुनिया भर से मुस्लिम ज़ियारत के लिए पहुंचते हैं। उनका आरोप है कि इसी स्थान पर पैगम्बर की बेटी Fatima की कब्र को तोड़ा गया है, जिससे पूरी दुनिया के मुसलमानों में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने सऊदी सरकार पर इस्लाम विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे कदम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने ज्ञापन में मांग की कि भारत सरकार इस मामले को सऊदी अरब के सामने उठाए और टूटी हुई कब्र को दोबारा बनवाया जाए। समुदाय के लोगों ने यह भी कहा कि यदि सऊदी सरकार ऐसा नहीं करती है, तो उन्हें स्वयं वहां जाकर कब्र का पुनर्निर्माण करने की अनुमति दी जाए। ये है जन्नत-अल बकी की मान्यता जन्नत अल बकी सऊदी अरब के मदीना शहर में स्थित एक बेहद पवित्र और ऐतिहासिक कब्रिस्तान है, जो मस्जिद-अल-नबवी के पास बना हुआ है। इस स्थान का इस्लाम में विशेष महत्व है, क्योंकि यहां पैगम्बर मोहम्मद के परिवार के कई सदस्यों और उनके साथियों को दफनाया गया माना जाता है। इसी कब्रिस्तान में पैगम्बर की बेटी फातिमा की कब्र भी मानी जाती है। दुनिया भर से मुसलमान यहां आकर श्रद्धा के साथ हाजिरी लगाते हैं और दुआ करते हैं। इतिहास में समय-समय पर यहां बनी संरचनाओं में बदलाव किए गए हैं, जिसे लेकर अलग-अलग दौर में विवाद भी सामने आते रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसानो ने पुतला फूंका, पुलिस ने पानी डालकर बुझाई आग:शाहजहांपुर में 14 दिन से धरने पर बैठे हैं, बोले- चीनी मील ने भुगतान नही किया
    Next Article
    पत्नी-दो बेटों कुल्हाड़ी से काट डाला:कौशांबी में संपत्ति विवाद और अवैध संबंध में हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment