Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पानी की पाइपलाइन फटने से बाधित हुई सप्लाई:सड़क पर बह गया हजारों लीटर पानी, 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी मरम्मत

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मेन पेयजल पाइपलाइन टूटने से करीब एक हजार घरों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। गर्मी के बीच पानी न मिलने से लोग परेशान रहे और जिलाधिकारी से लेकर जल संस्थान तक शिकायतें करते रहे, लेकिन शुक्रवार भर मरम्मत शुरू नहीं हो सकी। सड़क चीरकर बहा पानी, नाले हुए ओवरफ्लो नंदनपुरा से खाती बाबा रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जमीन के अंदर दबा पाइप अचानक फट गया। तेज दबाव के चलते पानी सड़क को चीरते हुए बाहर निकल आया और कुछ ही देर में हजारों लीटर पानी बह गया। पानी के बहाव से आसपास के नाले ओवरफ्लो हो गए और सड़क पर जलभराव जैसी स्थिति बन गई। मौके पर लोगों ने बहते पानी को बाल्टियों और डिब्बों में भरना शुरू कर दिया, वहीं जलभराव से आवागमन भी प्रभावित रहा। शिकायतों के बाद भी नहीं हुई तुरंत कार्रवाई स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया (एक्स) के जरिए अधिकारियों को सूचना देकर जल्द मरम्मत की मांग की, लेकिन शुक्रवार शाम तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जल संस्थान की टीम देर शाम पहुंची, हालात का जायजा लिया और लौट गई, जिससे नाराजगी और बढ़ गई। मरम्मत शुरू हुई तो बिजली चली गई शनिवार सुबह टीम दोबारा मौके पर पहुंची और खुदाई शुरू की। इसी दौरान आंधी के कारण बिजली विभाग ने दोपहर में सप्लाई बंद कर दी। बिजली न होने से पाइप काटने वाली मशीन (कटर) नहीं चल सकी और मरम्मत का काम ठप हो गया। इन इलाकों में नहीं आया पानी टूटी पाइपलाइन से जुड़े नंदनपुरा, ताज कंपाउंड, दीन दयाल नगर और ट्यूबवेल रोड के करीब एक हजार से ज्यादा घरों में शनिवार को पानी नहीं पहुंचा। लोग हैंडपंप के सहारे पानी भरते नजर आए। जल संस्थान का दावा मौके पर मौजूद सुपरवाइजर के अनुसार, “बिजली मिलते ही मरम्मत का काम तेजी से पूरा कर लिया जाएगा। कोशिश है कि कुछ ही घंटों में सप्लाई बहाल हो जाए।” बिजली नहीं आई तो कल भी नहीं मिलेगा पानी लगभग 50 हजार की आबादी वाले जिन इलाकों में शनिवार को पानी नहीं आया, वहां रविवार को भी पेयजल समस्या हो सकती है। झांसी में चल रही आंधी के चलते बिजली विभाग को आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। दोपहर में चली अंधी के चलते कई जगह पेड़ों की टहनियां टूट कर तारों पर गिरी हैं। ऐसे में यहां भी मरम्मत कार्य चल रहा है। ऐसे में अगर शाम तक बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं होती तो रविवार को भी इलाके में पीने के पानी की किल्लत को सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजीएमयू डॉक्टरों ने सीने से निकाला 2.5 किलो का ट्यूमर:महीनों तक टीबी समझकर होता रहा इलाज, ऑपरेशन में लगे पांच घंटे
    Next Article
    डीएम-एसपी के सामने महिला बोलीं- मैं आत्मदाह कर लूंगी:नानपारा में तहसील दिवस पर कहा- दो साल से न्याय के लिए भटक रही हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment