Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में मोडिफाइड साइलेंसर से दहशत फैला रहीं बुलेट सीज:प्रेशर हॉर्न से बस ड्राइवर बजा रहे थे 'मैं जट यमला, पगला दीवाना, हो गया 37 हजार का चालान

    8 hours ago

    2

    0

    झांसी में तेज आवाज और पटाखे जैसे धमाके करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया। रविवार को यातायात प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए कई वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया गया। शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बुलेट चालक कंपनी के साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगवा रहे हैं। इनमें बटन दबाकर फायरिंग जैसी आवाज निकालने की व्यवस्था भी होती है, जिससे राहगीरों में दहशत का माहौल बन रहा था। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। कार्रवाई के दौरान दो बुलेट बाइक पकड़ी गईं, जिनमें अवैध मोडिफाइड साइलेंसर लगे थे। दोनों को सीज करते हुए कुल 43 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही प्रेशर हॉर्न बजाकर नॉइस पॉल्यूशन फैला रही तीन बसों पर भी 37,500 रुपए का जुर्माना किया गया। इनमें से एक बस ड्राइवर हॉर्न पर सनी देओल का गाना 'मैं जट यमला, पगला दीवाना, बजा रहा था। जिसे पकड़ कर ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगा दिया। इसके अलावा अन्य नियम उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। शहर में इन वाहनों पर हुई कार्रवाई ● दो बुलेट (मोडिफाइड साइलेंसर) – 43,000 रुपए जुर्माना, वाहन सीज। ● तीन बसें (प्रेशर हॉर्न) – 37,500 रुपए जुर्माना ● थार (बिना नंबर प्लेट, काले शीशे) – 10,500 रुपए जुर्माना। ● स्कॉर्पियो (बिना नंबर प्लेट) – 5,500 रुपए जुर्माना। रौब बनाने के चक्कर में सीज करा लीं बुलेट अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले बुलेट सवारों की मनमानी भी खुलकर सामने आई, जहां उन्होंने नंबर प्लेट तक को नियमों के मुताबिक नहीं रखा था। नंबर प्लेट पर बनाया था हुक्का, लिखा था बुंदेला यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बुलेट सवार रौब गालिब करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे थे। एक बुलेट की आगे-पीछे की नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह बड़े अक्षरों में “बुंदेला” लिखा हुआ था, वहीं रेडियम से हुक्का भी बनवाया गया था। दूसरी बुलेट पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने असली नंबर प्लेट के ऊपर एक और प्लेट लगा रखी थी, जिस पर बड़े अक्षरों में “जिलाध्यक्ष” लिखा था। कार्रवाई के दौरान बुलेट सवारों ने दबाव बनाने के लिए कुछ स्थानीय नेताओं को फोन भी लगाए, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने किसी की सिफारिश नहीं मानी और नियमानुसार कार्रवाई की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली:हजारों लोगों की मौजूदगी में जयकारों से गूंजा शहर
    Next Article
    बीजेपी महिलाओं कार्यकर्ताओं ने राहुल, अखिलेश, ममता का पुतला फूंका:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महोबा में विरोध प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment