Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में खड़े-खड़े रेलकर्मी की मौत, VIDEO:मिर्गी समझकर जूता-मोजा सुंघाते रहे लोग, होटल पर चाय लेने गए थे

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी में सोमवार शाम एक रेलकर्मी (29) की अचानक मौत हो गई। वह ऑफिस से चाय लेने एक होटल पर पहुंचा था। चाय लेते समय वह अचानक काउंटर पर रखी पकौड़ी-समोसे की ट्रे पर मुंह के बल गिर पड़ा। इसके बाद वह जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे मिर्गी का दौरा समझ लिया। कुछ लोग उसे जूते-मोजे सुंघाने लगे। कुछ उसकी छाती मलते रहे। करीब 3 मिनट तक युवक जमीन पर तड़पता रहा। फिर उसके शरीर में कोई हलचल नहीं रही। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक दुकान पर पहुंचते ही अचानक गिरता दिख रहा है। यह घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला बाइक से चाय लेने होटल पहुंचे थे अजय कुशवाहा शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती, लाल स्कूल के पास के रहने वाले थे। वह झांसी मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ऑफिस में वाहन चालक के पद पर तैनात थे। पिता मुरारी लाल कुशवाहा की मौत के बाद उन्हें करीब दो साल पहले अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। परिजनों के मुताबिक, अजय की ड्यूटी शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक थी। सोमवार शाम करीब 7 बजे वह डीआरएम ऑफिस से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चित्रा चौराहा स्थित एक होटल पर बाइक से चाय लेने पहुंचे। उन्होंने होटल संचालक लोकेंद्र पांडे को चाय के पैसे दिए और चाय पैक कराई। इसके बाद वह दोबारा काउंटर पर पहुंचे और एक पन्नी मांगी। इसी दौरान अचानक वह काउंटर पर रखी पकौड़ी-समोसे की ट्रे पर मुंह के बल गिर पड़े। ट्रे से टकराकर वह नीचे जमीन पर गिर गए और तड़पने लगे। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठ सके। चक्कर खाकर जमीन पर गिरे, तड़पते रहे होटल संचालक ने उनके साथियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उनके साथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अजय को सीपीआर दिया। इसके बाद उन्हें ऑटो से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। होटल संचालक लोकेंद्र पांडे ने बताया कि जब अजय गिरे, उसी दौरान उनके फोन पर कॉल आई। मैंने फोन रिसीव कर कॉल करने वाले को बताया कि अजय यहां गिर गए हैं। इसके करीब 20 मिनट बाद उनके साथी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी सामने आया, पुलिस ने पोस्टमार्टम को शव भेजा घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि अजय शाम 7 बजकर 49 मिनट पर बाइक से होटल पहुंचे। उन्होंने पहले चाय के पैसे दिए, फिर चाय लेकर दोबारा काउंटर की ओर लौटे। इसी दौरान वह कुछ सेकंड के लिए लड़खड़ाए और अचानक जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेलवे ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया- हमारे एक रेलकर्मी अजय कुशवाहा के दुखद निधन की सूचना मिली है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। रेलवे की ओर से पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई है। भविष्य में भी परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। …………….. ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में अखिलेश ने गाड़ी रोककर भंडारे में छोला-पूड़ी खाई:योगी बोले- जिन्हें दलितों से नफरत, वो बहा रहे घड़ियाली आंसू लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कुछ ताकतें घड़ियाली आंसू बहा रही हैं। जिन लोगों को दलितों और गरीबों से नफरत रही है। जिन्होंने सामाजिक न्याय के पुरोधा का अपमान किया। वही लोग आज तमाम प्रकार के झुनझुने पकड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। आज जो लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने बाबा साहब के लिए क्या किया? जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने दलितों के लिए क्या काम किया? कांग्रेस ने भी बाबा साहब को कभी सम्मान नहीं दिया। आज वही लोग संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उनकी वास्तविकता सब जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में अंबेडकर मूर्ति टूटने पर बवाल- आगजनी:भीड़ ने महिला को पीटा; पुलिस पर पथराव, कई गाड़ियां तोड़ीं; आरोप- लाठीचार्ज से बिगड़े हालात
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में न्यूमैक्स सिटी पर निवेशकों का हंगामा:मुनाफा न मिलने पर गुमराह करने का आरोप, कंपनी ने दावों को बताया निराधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment