Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में खेलते समय बच्चे की आंख में घुसा कांटा:पुतली में आर-पार, झांसी मेडिकल कॉलेज के 10 डॉक्टरों ने की सर्जरी

    3 hours ago

    2

    0

    झांसी में एक 7 साल के बच्चे की आंख में खेलते समय कांटा घुस गया। कांटा आंख के अंदर पुतली को आर-पार कर गया। बच्चा दर्द से तड़पने लगा। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां ओटी बंद हो चुकी थी, लेकिन बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर तुरंत ओटी खुलवाई गई। फिर 10 डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का ऑपरेशन किया। लगभग 1.5 घंटे चले ऑपरेशन के बाद बच्चे की आंख से कांटा निकाल दिया गया। हालांकि, अभी भी डॉक्टरों की देखरेख में बच्चे का इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि थोड़ी भी देर हो जाती तो बच्चे की आंख खराब हो सकती थी। मामला टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के सिजवा गांव का है। अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला.. खजूर की टहनी से खेल रहा था सिजवा गांव के रहने वाले दशई कुशवाहा ने बताया- मेरा 7 साल का पोता देव उर्फ भूरे बाड़े में खेल रहा था। इसी समय खजूर की टहनी (घोटा) का कांटा उसकी आंख में घुस गया। कांटा आंख के अंदर पुतली में था। इससे उसे बहुत तेज से दर्द हो रहा था। पोते की रोने की आवाज सुनकर हम लोग तुरंत पहुंचे। इसके बाद उसे टोड़ी फतेहपुर ले गए, लेकिन वहां इलाज से मना कर दिया गया। इसके बाद मऊरानीपुर सीएचसी ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके कांटा बाहर निकाल दिया। अभी पोता वार्ड में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। OPD में दिखाने आया था बच्चा मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया- शनिवार को ओपीडी बंद थी। इसी बीत करीब 1:30 बजे परिजन एक बच्चे को लेकर आए, जिसकी आंख में कांटा घुसा हुआ था। तुरंत उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। साफ-सफाई के बाद ओटी बंद हो चुकी थी, लेकिन बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर ओटी दोबारा खुलवाई गई। साथ ही नेत्र विभाग की डॉ. सुरभि गुप्ता के नेतृत्व में 10 डॉक्टरों की टीम बनाई गई। जांच के बाद बच्चे को बेहोश कर ओटी में ले जाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक सर्जरी चली और अब बच्चा ठीक है। देरी होती तो आंख पूरी खराब हो जाती अगर परिजन बच्चे को लाने में देरी कर देते तो आंख पूरी तरह खराब हो जाती, फिर कुछ भी नहीं किया जा सकता था। ऑपरेशन के बाद बच्चे की आंख काफी हद तक ठीक हो चुकी है। अब दवाइयों के जरिए उसे रिकवर कराया जा रहा है। कांटा घुसने से बच्चे की आंख की काली पुतली और कॉर्निया डैमेज हो गया है। साथ ही उसे मोतियाबिंद भी हो गया है, मगर आंख बच गई है। मेरा आग्रह है कि खेलते समय बच्चों का ध्यान रखें। माता-पिता का इकलौता बेटा है 7 साल का देव उर्फ भूरे अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उससे छोटी 5 साल की एक बहन निहारिका है। अभी देव यूकेजी पास करके कक्षा एक में आया था। उसके पिता पवन कुशवाहा खेती किसानी करते हैं। बेटे की हालत देखकर मां मानकुंवर का रो रोकर बुरा हाल है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… सीतापुर में रात 3 बजे मस्जिद को ढहाया:5 बुलडोजर 500 पुलिसवाले लेकर पहुंचे ADM, 12 साल पहले बनी थी यूपी के सीतापुर में मस्जिद को बुलडोजर से ढहा दिया गया। मस्जिद 12 साल पहले बनाई गई थी। एडीएम नीतीश कुमार अफसरों के साथ सोमवार रात 3 बजे मौके पर पहुंचे। बुलडोजर मंगाए गए। इसके बाद मस्जिद को ढहाने की कार्रवाई हुई। सुबह 8 बजे तक मस्जिद को जमींदोज कर दिया। मस्जिद जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव बेहटी में बनी थी। अफसरों ने बताया- मस्जिद अवैध तरीके से तालाब की जमीन पर बनाई गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फॉरेंसिक छात्रों को जॉब रेडी बनाने की तैयारी:पोस्टमार्टम से लेकर जेल की केस स्टडी तक का व्यवहारिक प्रशिक्षण पाएंगे
    Next Article
    यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ेगा:योगी बोले- स्मार्ट सैलरी के लिए प्रस्ताव तैयार करें; 69 हजार स्मार्टफोन बांटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment