Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में इंजीनियरिंग छात्र ने बैक लगने पर जान दी:क्लासमेट बोले- 5 सेमेस्टर में 11 बैक, डिप्रेशन में था; मां बोली- सुसाइड नहीं कर सकता

    7 hours ago

    2

    0

    'अभिषेक गौतम मैकेनिकल ब्रांच से बीटेक कर रहा था। अब वो थर्ड ईयर में आ चुका था। मगर पढ़ने में थोड़ा कमजोर था। फस्ट ईयर से अब तक यानी 5वें सेमेस्टर तक वो 11 पेपर में पासिंग मार्क नहीं ला पाया था। बैक पेपर का दबाव बढ़ता जा रहा था। इससे वह डिप्रेशन में रहने लगा था। शायद यही वो सह नहीं पाया और हॉस्टल में सुसाइड कर लिया।' यह कहना है झांसी के इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल ब्रांच के स्टूडेंट्स का, जिनके क्लासमेट अभिषेक गौतम (23) ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। शव कैंपस के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कह रही है कि बेटा सुसाइड नहीं कर सकता। पुलिास सच्चाई का पता लगाए। पुलिस छात्र के मोबाइल की जांच करा रही है, ताकि सुसाइड के पीछे की वजह पूरी तरह से स्पष्ट की जा सके। मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BIET) का है। बोला- दिमाग खराब मत कर, कॉल काटा अभिषेक के बैचमेट वंश ने बताया- अभिषेक मेरा बैचमेट और अच्छा दोस्त था। मंगलवार दोपहर को मैंने फोन लगाया। मैंने पूछा- एग्जामिनेशन फॉर्म की पेमेंट नहीं हो पा रही है। क्या तुम्हारे साथ भी प्रोब्लम है? ये सुनते ही वो भड़क गया और बोला- दिमाग खराब मत करो। बाद में कॉल करना। मुझे लगा कि कुछ डिस्टर्ब होगा। फिर शाम को भी वो दिखा, लेकिन बात नहीं हुई। मैं रोजाना उसके रूम पर जाता था, लेकिन उस दिन नहीं गया। बुधवार सुबह जगा तो पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया। मुझे सुसाइड का कारण एग्जाम का प्रेशर और बैक लगना समझ आ रहा है। उसकी 11 बैक थी। एक और साथी अरुण ने बताया- 5वें सेमेस्टर में भी अभिषेक की 3 बैक आई थी। घर का इकलौता बेटा, बहन देहरादून में पढ़ती है फोन नहीं उठाने पर मां ने किराएदार को हाॅस्टल भेजा चाचा ने आगे बताया- अभिषेक की मां सुनीता अपने पैतृक गांव औरैया के बंसई गांव गई थी। बुधवार सुबह सुनीता ने अभिषेक को कॉल लगाया तो रिसीव नहीं किया। काफी देर तक फोन नहीं उठाने पर सुनीता ने अपने किराएदार को हॉस्टल भेजा। वह हॉस्टल पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर जवाब नहीं मिला। तब दरवाजे के छेद से देखा तो अभिषेक का शव कमरे के अंदर पंखे पर लटका हुआ था। शोर मचाने पर हॉस्टल के अन्य स्टूडेंट्स आ गए। वॉर्डन और निदेशक भी पहुंच गए। तब गेट तोड़ा गया, लेकिन तब तक अभिषेक की मौत हो चुकी थी। मां बोली- मेरा बेटा इतना कमजोर नहीं था अभिषेक गौतम की मौत की सूचना पर मां सुनीता समेत अन्य परिजन दोपहर को मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी पहुंच गए। यहां इकलौते बेटे का शव देखकर मां सुनीता राेते रोते बेहोश हो गई। रोते हुए कहने लगी- मेरा हीरे जैसा बेटा चला गया। उसने कभी किसी से तू कहकर बात नहीं की। अब मैं कैसे धीरज रखूं। वो इतना कमजोर नहीं था कि सुसाइड कर लेगा। मौत का सही पता लगाया जाए। पुलिस निष्पक्ष जांच करें, ताकि सच्चाई सामने आ सके। हर साल विषयों में बैक आ रही थी BIET के निदेशक जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया- बुधवार सुबह करीब 9 बजे खबर आई कि हॉस्टल में छात्र कमरे के अंदर लटका है। तब तुरंत हॉस्टल पहुंचा। तब कमरा अंदर से बंद था और छात्र के रिलेटिव बाहर खड़े थे। पीआरडी जवानों ने दरवाजा तोड़ा। पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि छात्र डिप्रेशन में था। पढ़ाई में कमजोर था। उसके एग्जाम में बैक भी ज्यादा थे। हर साल उसकी विषयों में बैक आ रही थी। पिछले एग्जाम में भी उसकी 3 बैक आई थी। यही कारण उसके डिप्रेशन में जाने का है। ऐसी घटना संस्थान के लिए बहुत ही दुखदायी हैं। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र ने एग्जाम खराब होने के कारण सुसाइड की। पुलिस ने छात्र का मोबाइल जब्त कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- नोएडा बवाल- RJD की 2 महिला प्रवक्ताओं पर FIR, गलत VIDEO पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का आरोप नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद आज यानी बुधवार को फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हालात सामान्य हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 16 कंपनी RAF और पीएसी लगाई गई है। नोएडा सेक्टर 63, 84, 85, 80, फेस 2 में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। इस बीच, नोएडा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में राजद की दो महिला प्रवक्ताओं कंचना यादव और प्रियंका भारती पर FIR दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़िए ये खबर भी पढ़िए- नोएडा बवाल- RJD की 2 महिला प्रवक्ताओं पर FIR, गलत VIDEO पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का आरोप नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद आज यानी बुधवार को फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हालात सामान्य हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 16 कंपनी RAF और पीएसी लगाई गई है। नोएडा सेक्टर 63, 84, 85, 80, फेस 2 में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। इस बीच, नोएडा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में राजद की दो महिला प्रवक्ताओं कंचना यादव और प्रियंका भारती पर FIR दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिसीमन गलत है... फिर सवाल तो ये भी कि सबका वोट बराबर क्यों?
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती में राज्य सरकार के नियम रद्द, लखनऊ हाईकोर्ट का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment