Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में होमगार्ड की ड्यूटी के दौरान मौत:बेटी की शादी से पहले पिता को आया हार्ट अटैक,परिवार में छाया मातम

    3 hours ago

    2

    0

    बबीना थाने में तैनात एक होमगार्ड की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना उनकी बेटी की शादी से कुछ दिन पहले हुई, जिससे परिवार में मातम छा गया है। पुलिस को आशंका है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकौली निवासी राकेश कुमार (48) पुत्र गोकुल प्रसाद होमगार्ड में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी बबीना थाने में लगी थी। ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें तत्काल बबीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहाँ से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। राकेश की बेटी प्रियंका का विवाह 19 अप्रैल को होना तय था और शादी के कार्ड बांटे जा रहे थे। उनकी पत्नी नीलम भी शनिवार को कार्ड बांटने अपने मायके गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही वह मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। राकेश के परिवार में दो बेटे भी हैं। बड़ा बेटा अंकित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा बेटा नीलेश ने हाल ही में 11वीं कक्षा की परीक्षा दी है। बबीना पुलिस के अनुसार, राकेश की मौत का संभावित कारण हार्ट अटैक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमपी वन पर रोड प्रस्तावित एलिवेटेड का होगा रि-डिजाइन:डीपीआर के बाद आईआईटी से कराएंगे वैरीफाइड, 30 मिनट का सफर 10 मिनट में
    Next Article
    Dhurandhar 2: रजनीकांत भी हुए 'धुरंधर 2' के फैन, आदित्य धर को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बाप'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment