Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद छत उड़ी:बहू ने मंदिर में दीया जलाया तो आग भड़की, धमाका सुन चौकी से भागे पुलिसकर्मी

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में गुरुवार रात एक मकान में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे कमरे की छत उड़ गई और कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया। धमाका सुनकर पड़ोस में बनी चौकी के पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। पुलिस के फोन करने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि महिला ने मंदिर में दीपक जलाया गया। इसके बाद ही आग भड़क गई। इससे फ्रिज, वाॅसिंग मशीन, दो मोबाइल, पैसे समेत एक लाख रुपए का सामान जल गया। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ चौकी के पास की है। दो तस्वीरें घरवालों को भी पता नहीं था आग लग गई नैनागढ़ चौकी के पास रहने वाले जगदीश सिंह ने बताया- मैं ऑटो चलाता हूं। घर में किराना की दुकान पर है। गुरुवार रात को ऑटो चलाकर आया तो दुकान पर बैठा था। रात लगभग 8 बजे बहू ने छत पर बने कमरे में मंदिर के अंदर दीपक जलाया। इसके बाद वो नीचे आ गई। कुछ देर बाद कमरा में आग लग गई। यहां दो गैस सिलेंडर रखे थे। इसमें एक सिलेंडर भरा था। आग की वजह से भरा हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे कमरे की सीमेंट शेड वाली छत उड़ गई। क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कमरे से उठने लगी लपटें जगदीश सिंह ने आगे बताया- धमाका सुनकर घर के बाहर निकला तो देखा कि ऊपर वाले कमरे में आग लगी थी। मैंने कमरे में जाने की कोशिश की, लेकिन लपटें निकल रही थी। आग इतनी तेज थी कि सीढ़ियों पर भी नहीं चढ़ पा रहा था। तब तक नैनागढ़ चौकी से पुलिस आ गई। सभी ने फायर बिग्रेड को फोन किया। तब तक पूरे कमरे में आग लग चुकी थी। घर में दो सिलेंडर और रखे थे, उनको बाहर निकाला। मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल हो गया। दूसरे कमरे में आग पहुंचती, उससे पहले ही फायर बिग्रेड की एक गाड़ी आ गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से दो फोन, पैसा, फ्रिज, वॉसिंग मशीन सबकुछ जल गया। लगभग एक लाख रुपए का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- ईरान एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने को तैयार:अब सीजफायर डील के लिए दोनों देश तैयार; इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी
    Next Article
    तो क्या बाइपोलर डिसऑर्डर बीमारी से जूझ रही थी प्रियंका:प्रियंका के एक प्रिस्क्रिप्शन में इस बीमारी में दी जाने वाली दवा Tab.Divaa OD500 शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment