Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बाइक भिड़ीं, एक की मौत, दो घायल:किराना का सामान लेकर लौट रहा था दुकानदार, टक्कर से उछल कर 10 फीट दूर गिरा

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई और दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मड़पुरा गांव के पास उस समय हुआ, जब युवक दुकान का सामान लेकर लौट रहे थे। एरच थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी 27 वर्षीय मनमोहन गांव में ही किराना की दुकान चलाता था। मृतक के छोटे भाई भगवतीशरण के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9 बजे मनमोहन अपने चचेरे भाई रामलाल के साथ गुरसरांय सामान लेने गया था। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बताया गया कि गुरसरांय से करीब चार किलोमीटर आगे मड़पुरा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहा मनमोहन उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा। वहीं, रामलाल और दूसरी बाइक पर सवार एट थाना क्षेत्र निवासी आशीष भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार को मनमोहन ने दम तोड़ दिया, जबकि रामलाल (30) और आशीष (40) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। तीन साल पहले हुई थी शादी, छह महीने की बेटी परिजनों के अनुसार, मनमोहन की शादी वर्ष 2023 में हुई थी और छह महीने पहले ही उसकी बेटी का जन्म हुआ था। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेहोश हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पुलिस इस भीषण सड़क हादसे की जांच में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जब आमने सामने आईं तो बाइक चला रहे युवक कंट्रोल खो बैठे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन:मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री ने 10 शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक देकर किए सम्मानित
    Next Article
    उन्नाव की तिरपाल फैक्ट्री में लगी भीषण आग:लाखों का हुआ नुकसान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment