Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 7 किलो चांदी के साथ युवक गिरफ्तार:बॉडी पर टेप से 6.20 लाख रुपए बांधे था, बोला- कोरियर ब्वॉय हूं

    6 hours ago

    2

    0

    झांसी में 7 किलो चांदी के बिस्कुट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक के पास 6.20 लाख रुपए भी मिले, जिन्हें उसने टेप की मदद से अपने शरीर से चिपका रखा था। पूछताछ में युवक ने खुद को कोरियर बॉय बताया और कहा कि वह मथुरा से दिल्ली सप्लाई देने जा रहा था। शनिवार को जीआरपी को सूचना मिली कि उत्कल एक्सप्रेस (18477) के जनरल कोच में एक युवक बोरी में संदिग्ध माल लेकर यात्रा कर रहा है। सूचना के बाद झांसी स्टेशन पर जीआरपी ने जांच-पड़ताल की। पूछताछ के दौरान युवक इन सामानों से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सप्लाई देने दिल्ली जा रहा था एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया- देर रात झांसी स्टेशन पर जीआरपी चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उत्कल एक्सप्रेस (18477) के आने की सूचना थी। इसी बीच जानकारी मिली कि एक युवक बोरे में कुछ संदिग्ध चीज लेकर सफर कर रहा है। सूचना मिलते ही जीआरपी अलर्ट हो गई। जैसे ही उत्कल एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची, तलाशी अभियान शुरू किया गया। ट्रेन के जनरल डिब्बे में एक युवक को पकड़ा गया। जांच के दौरान उसके पास से सात किलो से ज्यादा चांदी के बिस्कुट और जेवर मिले। साथ ही उसने अपने शरीर पर टेप की मदद से 6.20 लाख रुपए बांध रखे थे। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विनोद कुमार पुत्र जयपाल सिंह बघेल बताया। वह मथुरा के गोविंदनगर थाना क्षेत्र के भैरो गली चौक बाजार का रहने वाला है। उसने बताया कि वह यह सामान दिल्ली पहुंचाने जा रहा था, लेकिन इससे अधिक कुछ नहीं बता सका। आरोपी को GST टीम को सौंपा एसपी ने आगे बताया- पकड़े गए माल की अनुमानित कीमत 25.32 लाख रुपए आंकी गई है। फिलहाल जीआरपी ने चांदी और नकदी को जब्त कर युवक समेत पूरा मामला आगे की जांच के लिए जीएसटी टीम को सौंप दिया है। ---------- ये खबर भी पढ़िए- 'बेटी को कभी डॉक्टर के पास ले जाते नहीं देखा':मेरठ में पड़ोसियों ने बताया- बेटी की लाश के साथ रहने वाले का सच मेरठ में पिता 4 महीने तक बेटी की लाश के साथ घर में रहा। बदबू न आए, इसलिए परफ्यूम छिड़ककर रखता। आखिर में बेटी प्रियंका का सड़ा-गला कंकाल मिला। पड़ोसियों और रिश्तेदारों को शक है कि प्रियंका का पिता उदयभानु उसके इलाज के लिए बाबाओं के चक्कर लगाता था। दैनिक भास्कर टीम तेली मोहल्ले के उस घर में पहुंची और पूरी घटना को समझने का प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा, मौत:कन्नौज में दुकान में घुसकर पलट गया; दबने से बुजुर्ग की जान गई, 3 गंभीर
    Next Article
    जेद्दा जाने वाले 54-यात्रियों को विमान से उतारा:दुबई से कनेक्टिंग फ्लाइट रद्द होने पर फैसला, लखनऊ से घर लौटे यात्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment