Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 13 साल की दुल्हन ने दी जान:26 दिन पहले हुई थी शादी, मां से बोली "मम्मी मैंने दवाई खा ली"

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक नाबालिग दुल्हन ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। उसकी शादी महज 26 दिन पहले ही हुई थी। दुल्हन पति के साथ मायके आई थी। इसी दौरान दुल्हन ने जहर खा लिया। दर्द से तड़पती मां के पास भागी दुल्हन ने कहा “मम्मी मैंने दवाई खा ली” इसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना कटेरा थाना क्षेत्र के कचनेव गांव की है। अब समझिए पूरा मामला… परिजनों के मुताबिक, कचनेव गांव निवासी संतराम ने अपनी बड़ी बेटी की शादी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ननवारा गांव में की थी। बड़ी बेटी की ससुराल में आने-जाने के दौरान उनकी दूसरी बेटी रोहिणी की मुलाकात 18 वर्षीय रसिया केवट से हुई। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर रोहिणी ने उसी से शादी करने की जिद पकड़ ली। बताया गया कि रोहिणी की मां और बड़ी बहन ने शुरुआत में इसका विरोध किया था, लेकिन बेटी की जिद के आगे परिवार झुक गया। इसके बाद 30 अप्रैल को 13 साल 3 महीने की रोहिणी की शादी रसिया (18) से करा दी गई। मृतका के नाना रामचरण ने बताया कि रोहिणी रविवार को अपने पति रसिया के साथ मायके आई थी। सोमवार को गांव में रामलीला और भंडारे का आयोजन था। परिवार के अन्य लोग कार्यक्रम में गए हुए थे, जबकि रोहिणी और उसका पति घर पर तैयार हो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8 बजे रोहिणी ने जहरीली दवा निगल ली। कुछ देर बाद उसने पति से रामलीला चलने की बात कही। दोनों घर से थोड़ी दूर ही पहुंचे थे कि रोहिणी की हालत बिगड़ने लगी। वह दर्द से तड़पते हुए भागकर मां के पास पहुंची और बोली- “मम्मी, मैंने दवाई खा ली।” इसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे तत्काल बंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान किशोरी की आज मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, नाबालिग की मौत और कम उम्र में हुई शादी को लेकर गांव में चर्चा बनी हुई है। आधार कार्ड से सामने आई सच्चाई रोहिणी की मौत के बाद उसके नाना रामचरण ने शुरुआत में पुलिस और लोगों को बताया कि उसकी उम्र 18 साल थी। लेकिन पुलिस की कागजी कार्रवाई के दौरान जब रोहिणी का आधार कार्ड सामने आया तो सच्चाई खुल गई। दस्तावेजों के मुताबिक, रोहिणी की उम्र शादी के वक्त महज 13 साल 3 महीने 26 दिन थी। ऐसे में वह नाबालिग किशोरी की शादी कराने के मामले में कार्रवाई के डर से उसकी सही उम्र स्पष्ट नहीं कर रहे थे। साथ ही वह उसकी मौत की वजह भी स्पष्ट नहीं कर सके। बोले सबकुछ ठीक था, पता नहीं उसने जहर क्यों खाया। फिलहाल इस मामले में अभी किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। पति बोला-15 साल की है पत्नी पति रसिया ने बताया- पत्नी के पिता की एक साल पहले मौत हो गई थी। इसी बात से वह तनाव में रहती थी। रसिया का कहना है कि रोहिणी कई बार उससे बोलती थी कि पापा की याद आ रही है। उम्र के सवाल पर पति रसिया ने बताया कि रोहिणी की उम्र 13 साल थी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़िए- कानपुर में SSC GD परीक्षा रद्द होने पर हंगामा:399 सीटों की जगह 819 कैंडिडेट बुलाए, बैठने की जगह नहीं मिली; हाईवे पर उतरे छात्र कानपुर में सोमवार को एसएससी जीडी परीक्षा देने पहुंचने अभ्यर्थियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। क्षमता से तीन गुना ज्यादा अभ्यर्थी बुला लिए गए। इससे वहां अफरा-तफरी हो गई। छात्र सड़क पर उतर कर हंगामा करने लगे। अव्यवस्था फैलने से परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इससे छात्र भड़क गए। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन सेंटर का है। पढे़ं पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मरे बेटे से मां बोली- उठ जा...मेरे साथ घर चल:लाश गोद में रखकर रोती रही; आगरा में 45 फीट ऊंचे झूले से गिरकर हुई थी मौत
    Next Article
    दूसरी मंजिल से फेंका मलबा, सर्विस मैनेजर पर गिरा, मौत:OYO होटल मालिक कर रहा था सफाई, भाई बोला- समझौते का दबाव बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment