Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 100 करोड़ के IPL सट्टा रैकेट का खुलासा:आरोपियों ने पुलिस को फॉर्च्यूनर से मारी टक्कर, SI और ड्राइवर घायल; 3 गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा खिलाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुस्तरा से सखी के हनुमान मंदिर के पास स्थित जेडीए कॉलोनी क्षेत्र में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दबिश के दौरान आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर कार से सरकारी बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे वाहन चालक और उपनिरीक्षक निखिल कुमार घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए तीनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। भारी मात्रा में सामान बरामद गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, 84,500 रुपए नकद और एक फॉर्च्यूनर कार बरामद की गई है। इसके अलावा करीब 100 करोड़ रुपए के अवैध सट्टे का बहीखाता भी पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने जांच के दौरान अलग-अलग बैंक खातों में जमा लगभग 50 लाख रुपए भी फ्रीज कराए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 1ex99.in और bbmw99.com जैसी वेबसाइट्स के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाते थे। ये लोग यूजर आईडी बनाकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते थे और अवैध कमाई को अलग-अलग बैंक खातों में जमा करते थे। इस पूरे नेटवर्क को संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था। परिवार के अलग-अलग खातों में रुपए जमा किए मुख्य आरोपी शुभम उपाध्याय ने सट्टे से कमाए पैसे को अपने और परिवार के नाम से विभिन्न बैंक खातों में जमा किया। साथ ही झांसी में प्लॉट, फार्महाउस और दुकान खरीदी गई। वहीं नितिन अग्रवाल ने झांसी और धौलपुर (राजस्थान) में संपत्ति खरीदी। तीसरे गिरफ्तार आरोपी विजय बाधवा द्वारा भी अवैध कमाई से चल-अचल संपत्ति बनाई गई है। ये हो गए फरार फरार आरोपी (बॉक्स) पप्पू (उन्नाव गेट, झांसी) पंकज राय (छनियापुरा, झांसी) सौरभ लिखधारी (चौधरियाना, झांसी) सोनू चड्ढा (किदवई नगर, कानपुर नगर) हरीश कुमार (पनकी, कानपुर नगर) आकाश चंचलानी (द्वारिका कॉलोनी) सुमित साहू (नगरा, प्रेमनगर, झांसी) रोशन मुंशी (पता अज्ञात) आशीष उपाध्याय (तिलियानी बजरिया, झांसी) गैंग्स्टर की तैयारी में पुलिस एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उनका कहना है कि आगे इस गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 24 घंटे में तीन ने सुसाइड किया:रिटायर्ड आर्डिनेंस कर्मी ने पिया टॉयलेट क्लीनर, लव मैरिज के 6 महीने बाद युवक ने सुसाइड किया
    Next Article
    कांग्रेस अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात:तेजाब से जला मिला था शव, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार में आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment