Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी-कानपुर रूट पर 42 दिन के लिए इंटरसिटी रद्द:दूसरी ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ेगा मेगा ब्लॉक का असर

    15 hours ago

    2

    0

    उत्तर रेलवे में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते झांसी–लखनऊ रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 2 अप्रैल से 13 मई के बीच कई ट्रेनों को रद्द करने, आंशिक रूप से निरस्त करने, देरी से चलाने और मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया है। इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा असर झांसी और लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 64701/64702 झांसी–लखनऊ मेमू और 11109/11110 झांसी–लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को उक्त अवधि में कुल 42-42 फेरों के लिए पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इससे रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। वहीं, लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। पुणे–लखनऊ सुपरफास्ट (12103/12104) और लोकमान्य तिलक–लखनऊ एसी सुपरफास्ट (22121/22122) अब निर्धारित तिथियों पर लखनऊ के बजाय कानपुर तक ही संचालित होंगी। ऐसे में इन ट्रेनों का कानपुर से लखनऊ के बीच संचालन 6-6 फेरों के लिए रद्द रहेगा। इसके अलावा लोकमान्य तिलक–सीतापुर (12107) ट्रेन झांसी मंडल में लगभग 90 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का मार्ग भी बदल दिया गया है। अब ये ट्रेनें लखनऊ की बजाय कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते संचालित होंगी। इस दौरान ये ट्रेनें लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या सहित कई स्टेशनों पर नहीं जाएंगी। इनमें सूरत–मुजफ्फरपुर (19053), अहमदाबाद–डिब्रूगढ़ क्लोन स्पेशल (09465), लोकमान्य तिलक–गोरखपुर (11079), पनवेल–गोरखपुर (15066), ओखा–गोरखपुर (15046), यशवंतपुर–गोरखपुर (22534/15024), सीएसएमटी–गोरखपुर (12598), पुणे–गोरखपुर (15030), उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12173), लोकमान्य तिलक–सुल्तानपुर (12143) और भोपाल–लखनऊ (12183) जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में यमुना घाट पर बने पांटून पुल शुरू:75 लाख रुपये की लागत से तैयार, केंद्रीय और कैबिनेट ने किया उद्घाटन
    Next Article
    अम्बेडकरनगर अस्पताल में दो नए पर्चा काउंटर:मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत, धूप-बारिश से भी बचाव होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment