Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के टायर गोदाम में लगी भीषण आग:नमकीन और सॉस के गोदाम भी चपेट में, फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां ने पाया काबू

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक पुराने टायर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की शुरुआती 2 गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टायरों में लगी आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति को देखते हुए दमकल की 8 और गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना बुधवार शाम नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित डड़ियापुरा में हुई। आग से गिरा एक फ्लोर बैंकर्स कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र साहू ने बताया- शाम को करीब 7:30 बजे गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। गोदाम में लगी आग इतनी विकराल थी कि दो मंजिला गोदाम का ऊपरी हिस्सा धराशाई होकर नीचे गिर गया। वहीं, आग पास के एक नमकीन और सॉस के गोदाम तक पहुंच गई। गली संकरी होने के चलते फायर फाइटर्स को आग बुझाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। टायर गोदाम काफी समय से बंद पड़ा था टायर गोदाम के मालिक जितेंद्र साहू ने बताया कि उनके यहां पुराने टायर रखे हुए थे। गोदाम काफी समय से बंद पड़ा था, जिसमें करीब 50–60 टायर थे। आग लगने से उन्हें लगभग 25 से 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, चिप्स और सॉस के गोदाम के मालिक राहुल साहू ने बताया कि उनकी फर्म बीके इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित है। उन्होंने गोदाम किराये पर लिया हुआ था। पीछे स्थित टायर गोदाम में लगी आग फैलकर उनके गोदाम तक पहुंच गई, जिससे उन्हें करीब 10 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सीओ फायर ब्रिगेड राजकुमार राय ने बताया कि टायर गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं थे। संबंधित लोगों को नोटिस जारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में आशा कार्यकत्री के घर चोरी:5 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सहारा सिटी का कब्जा वापस लेने की अपील खारिज:लखनऊ हाईकोर्ट ने याचिका सुनने से किया इनकार, कहा- केस सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment