Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड में MLA Bhushan Bara पर दुष्कर्म केस, BJP सांसद Bansuri Swaraj ने कांग्रेस को घेरा

    11 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस पर झारखंड के अपने मौजूदा विधायक के खिलाफ एक नाबालिग आदिवासी लड़की के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और महिला सुरक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को लेकर सवाल उठाए। भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी सांसद बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गंभीर आरोपों के बावजूद चुप्पी साध रखी है। स्वराज ने कहा, ‘‘यह बेहद शर्मनाक है कि झारखंड से कांग्रेस के मौजूदा विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है।’’ उन्होंने बताया कि पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।उन्होंने इन आरोपों को ‘‘बेहद परेशान करने वाला और अंतरात्मा को झकझोर देने वाला’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपों के अनुसार विधायक ने मासूम लड़की को शिक्षा और बेहतर जीवन का आश्वासन देकर अपने झांसे में लिया। इन झूठे वादों के बहाने वह 14 साल की नाबालिग को अपने घर ले गया, उससे घर के काम करवाए, कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और बाद में उसका यौन शोषण किया।यह बेहद गंभीर खबर हमें मीडिया रिपोर्ट के जरिए मिली है।’’ ‘पितृसत्ता को खत्म करो’ जैसे नारे का इस्तेमाल करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए स्वराज ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप रहना ही बेहतर समझा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हैरानी इस बात की है कि कांग्रेस जो ‘पितृसत्ता को खत्म करो’ जैसे खोखले नारे देने वाली कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी तथा मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर चुप्पी साध रखी है।’’ पुलिस ने बताया कि झारखंड से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। उनके सरकारी आवास पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली एक लड़की ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली इस लड़की ने धुर्वा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि पांच अगस्त को बाड़ा ने उसके आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। दो बार विधासभा का प्रतिनिधित्व कर चुके बाड़ा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘पूरी तरह से झूठा और गुमराह करने वाला’’ बताया है।उन्होंने दावा किया कि यह मामला कांग्रेस से निकाले गए लोगों द्वारा गढ़ा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैसूर में पीएम मोदी ने फिर से जीता दिल: मंच पर बीमार हुईं 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की खुद की मदद, अपने काफिले के डॉक्टर से दिलवाया इलाज
    Next Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Bhagwant Mann को Lahore बुला कर कौन-सा खेल खेल रहा Pakistan? MEA के सख्त रुख के बाद निगाहें Punjab CM के फैसले पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment