Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद किसान की मौत:बुखार का इलाज कराने गए थे, शव छोड़कर भागा आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में एक झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद झोलाछाप शव को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना कछौना कोतवाली क्षेत्र के पूरब खेड़ा मजरा हथौड़ा में हुई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय तेजपाल पुत्र सूरजबली के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी का काम करते थे। उनके छोटे भाई राजू ने बताया कि तेजपाल को बुखार था, जिसके इलाज के लिए वह बुधवार की देर शाम वह हथौड़ा गांव में एक झोलाछाप के पास गए थे। तेजपाल के भतीजे करन ने आरोप लगाया है कि इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद तेजपाल की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। करन के अनुसार, मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान मौका पाकर झोलाछाप शव छोड़ कर भाग गया। यूपी-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैरिज लॉन में कुत्ते ने 60 बारातियों को काटा:बदायूं में किसान ने फावड़े से मार डाला, 3 दिन में 109 को बना चुका था शिकार
    Next Article
    मऊ में पोषण पखवाड़े का समापन:जागरुकता रैली निकाली, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment