Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत:परिवार ने गलत इंजेक्शन का आरोप लगाया, सर्दी-जुकाम से पीड़ित था

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के नगला कलू गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद दस महीने के बच्चे की मौत हो गई। परिवार ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। नगला कलू निवासी आजाद का 10 महीने का बेटा आविद कुछ समय से सर्दी-जुकाम से पीड़ित था। बुधवार शाम परिवार के लोग उसे पास के चुरसेन गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए। झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि गलत इंजेक्शन के कारण बच्चे की जान गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    30 फीट गहरे गड्ढे में दबकर 2 मजदूरों की मौत:जौनपुर में पाइपलाइन मरम्मत के दौरान मिट्टी धंसी, रेस्क्यू कर निकाले शव
    Next Article
    बहन ने प्रेमी संग मिलकर भाई की हत्या की:मैनपुरी में भांजे के सामने मां ने मामा को गोली मरवाया, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment