Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30 फीट गहरे गड्ढे में दबकर 2 मजदूरों की मौत:जौनपुर में पाइपलाइन मरम्मत के दौरान मिट्टी धंसी, रेस्क्यू कर निकाले शव

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार स्थित चौकिया शिवालय के पास बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। पाइपलाइन बिछाने के दौरान 30 फीट गहरे गड्ढे में वेल्डिंग का काम कर रहे दो मजदूर अचानक मिट्टी धंसने से मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस कुमार (20) और निरंजन कुमार महतो (32) के रूप में हुई है। ये दोनों मजदूर पाइपलाइन में हुए लीकेज को ठीक करने के लिए गड्ढे के अंदर वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गड्ढा काफी गहरा था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह हादसा मिट्टी ढहने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ- एमिटी यूनिवर्सिटी में इंटरनेशल वर्कशॉप का आगाज:केशव मौर्य ने कहा- ऐसी तकनीक विकसित करें जो बेमौसम बारिश से फसलों को बचाएं
    Next Article
    झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत:परिवार ने गलत इंजेक्शन का आरोप लगाया, सर्दी-जुकाम से पीड़ित था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment