Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झुग्गियों में आग लगने पर भ्रामक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार:चित्रकूट निवासी युवक विकासनगर में रहता था, लखनऊ पुलिस ने दबोचा

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में लगी आग की घटना को सोशल मीडिया पर भ्रामक और सांप्रदायिक रूप देकर प्रसारित करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर विकासनगर आलोक सिंह ने बताया बुधवार को विनायकपुरम सेक्टर-12 स्थित झुग्गी-झोपड़ी में आग लग गई थी। इस घटना के बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ लोगों ने इसे गलत तरीके से पेश कर सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई। मामले को गंभीरता से देखते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में पहाड़ी चित्रकूट निवासी सुधाकर त्रिपाठी (29) को गिरफ्तार किया। वह मौजूद समय में विकासनगर में रहता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के कृत्य से शांति भंग होने की आशंका थी, इसलिए उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना को बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर साझा न करें और अफवाहों से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में परशुराम जयंती पर 31 कुंडीय यज्ञ आयोजित:युवा ब्राह्मण समाज संगठन ट्रस्ट ने परशुराम जयंती की छुट्टी खत्म होने पर जताई नाराजगी
    Next Article
    लखीमपुर में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:गोला-खुटार हाईवे पर हादसा, दो लोग गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment