Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्योति बोलीं- साथ रहना मुमकिन नहीं, दो महीने में तलाक:पीसीएस अफसर ने कहा- डायवोर्स लास्ट स्टेज पर, पति आलोक का पीआर वो जाने

    3 hours ago

    1

    0

    पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके सफाई कर्मी पति आलोक मौर्या का मामला एक बार फिर से चर्चा में है। सफाई कर्मी पति आलोक मौर्या से विवाद के बाद यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बना था। अभी तक दोनों अलग रह रहे हैं। पति आलोक अफसर पत्नी से समझौते की तैयारी में हैं। जबकि पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या ने इसे सिरे से खारिज कर कर दिया। ज्योति मौर्या ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- उन्हें नहीं पता कि यह खबर कहां से फैल रही है। आलोक कौन सा पीआर करना चाह रहे हैं। एडीएम ने कहा- हम अलग हो चुके ज्योति मौर्या इन दिनों गाजियाबाद में एडीएम प्रशासन के पद पर तैनात हैं। अफसर ज्योति मौर्या ने साफ कहा- उनका तलाक लास्ट स्टेज पर है। ज्योति ने बताया कि महज दो महीने के अंदर डायवोर्स हो जाएगा। आलोक के साथ समझौते और साथ रहने की खबरों के सवाल पर ज्योति मौर्या ने कहा कि ऐसा मुमकिन ही नहीं। अब तो तलाक होने के करीब है। उन्होंने ऐसी बातों को सिरे से नकार दिया। कहा हम अलग हो चुके हैं। ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक के विवाद के बाद मुकदमे दर्ज हुए थे। फिलहाल जिला अदालत प्रयागराज और इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनके केस हैं। ज्योति मौर्या इन दिनों गाजियाबाद में एडीएम प्रशासन के पद पर तैनात हैं। दोनों बेटियां भी उन्हीं के साथ रहकर पढ़ाई कर रही हैं। जबकि आलोक मौर्या प्रतापगढ़ जिले में पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट में पति आलोक मौर्या ने पत्नी से गुजारा भत्ता दिलाए जाने की मांग में याचिका दाखिल की है। जबकि ज्योति मौर्या ने पति से छुटकारा पाने के लिए जिला अदालत में अर्जी दाखिल की थी। पति कर रहा पुरुष आयोग के गठन की मांग पीसीएस अधिकारी पत्नी से पीड़ित होने के बाद आलोक मौर्या लगातार पुरुष आयोग के गठन की मांग कर रहे हैं। पुरुष आयोग के गठन की मांग को लेकर आलोक राज्य महिला आयोग से भी मुलाकात कर चुके हैं। इससे पहले भी पुरुष आयोग गठन की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और महिला आयोग अध्यक्ष से मांग कर चुके हैं। आलोक मौर्या यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी और पीसीएस भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर का सच यह विवाद सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा। सोशल मीडिया पर यह मामला लगातार ट्रेंड करता रहा। कभी ज्योति मौर्या के समर्थन में आवाज उठी, तो कभी आलोक मौर्या के पक्ष में लोग सामने आए। आलोक मौर्या ने इस दौरान पुरुषों के अधिकारों को लेकर भी आवाज उठाई। हाल के दिनों में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें वह लोक सेवा आयोग के पास नजर आए। इसके बाद यह अफवाह भी फैली कि उनका चयन SDM पद के लिए हो गया है। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि वह अपने एक मित्र को बधाई देने वहां पहुंचे थे, जिसका चयन हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल है ये डायलॉग आलोक मौर्य के बारे में सोशल मीडिया पर एक लाइन तेजी से वायरल हो रही है- 'ठुकरा कर मेरा प्यार, अब मेरा इंतकाम देखोगी। 'यह महज एक डायलॉग नहीं, बल्कि आलोक मौर्य की जिद और मेहनत की एक झलक बन गया है। अब पढ़िए क्या था पूरा मामला आलोक मौर्या आजमगढ़, जबकि ज्योति वाराणसी की रहने वाली हैं। उनकी शादी करीब 15 साल पहले 2010 में हुई थी। इसके पहले 2009 में आलोक का चयन पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में हो चुका था। शादी के 2 साल के अंदर ही ज्योति मौर्या सरकारी टीचर बन गईं। टीचर की जॉब मिलने के बाद भी उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रही। सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद भी उनका चयन हुआ। फिर उनका चयन एसएससी में भी हुआ। लेकिन, महाराष्ट्र लोकेशन मिलने की वजह से ज्वॉइनिंग नहीं दी। साल-2015 में उनका चयन यूपी-पीसीएस में हुआ और वह एसडीएम बनीं। उसी साल जुड़वां बच्चों की मां भी बनीं। दोनों बेटियां उनके साथ रहती हैं और पढ़ रही हैं। मौर्या दंपती के रिश्ते 2014 से ही बिगड़ने लगे थे ज्योति मौर्या और आलोक के रिश्ते साल-2014 से ही बिगड़ने लगे थे। हालांकि ज्योति ने इसकी वजह तो नहीं बताई, लेकिन कुछ देर की खामोशी ओढ़ ली। फिर कुछ देर रुकने के बाद कहने लगीं- अब गुजरे जख्म को क्या कुरेदना? हमारे इस सवाल पर कि क्या आपकी सफलता से आलोक को जलन होने लगी थी कि वह सफाई कर्मचारी ही रह गए और पत्नी बड़ी पोस्ट पर है? उन्होंने कहा- ऐसी बात नहीं है। वो आदमी वहां से निकलना ही नहीं चाहता है। बच्चों के होने के बाद रिश्ते में और तल्खी आने लगी थी। ये 2020 तक चलता रहा। फिर अचानक आलोक ने कुछ मैसेज वायरल कर दिए। इसे लेकर मुझ पर कई गंभीर आरोप लगाए। सास-ससुर को बताया था अच्छे ज्योति ने बताया था कि- मेरे सास-ससुर से मुझे कभी कोई शिकायत नहीं रही। वे काफी अच्छे लोग हैं। जो कुछ परेशानी थी, वो आलोक के चलते थी। आलोक की वजह से जिंदगी में बहुत कुछ झेल रही हूं। मैं तो चाहती थी कि जब साथ नहीं निभ रहा, तो तलाक लेकर अलग हो जाती हूं। पहले वह तैयार भी हो गया था, पर बाद में उसने निर्णय बदल लिया। तलाक के एवज में 50 लाख की डिमांड रख दी है। मैं कोई पैसे नहीं देने वाली हूं। तलाक का केस फैमिली कोर्ट में लंबित है। कोर्ट ही कोई निर्णय लेगा। ज्योति ने कहा कि कोर्ट का निर्णय आने दीजिए, तब मैं अपनी बात रखूंगी। आलोक के गुजारा भत्ता मांगने पर बोलीं- कोर्ट में जवाब दूंगी आलोक के हाईकोर्ट में गुजारा भत्ता मांगने की याचिका लगाए जाने पर उनका कहना है- इसका कोई आधार तो होना चाहिए। कानून में साफ है कि पति या पत्नी कोई भी गुजारा भत्ता पा सकता है। लेकिन, इसके लिए कुछ शर्तें तय हैं। जैसे दोनों में कोई एक शारीरिक रूप से दिव्यांग हो और आय का कोई स्रोत न हो। दूसरा आय का स्रोत हो, लेकिन उसकी देनदारी इतनी अधिक हो कि वह अकेले देने में सक्षम न हो। तीसरा बच्चों का पालन-पोषण का खर्च उठाने के एवज में गुजारा-भत्ता मांगा जा सकता है। मेरे केस में ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है। दोनों बच्चे मेरे पास रहते हैं। उनका सारा खर्च मैं उठाती हूं। आलोक शारीरिक रूप से भी स्वस्थ हैं। सरकारी जॉब है। इस वजह से आर्थिक परेशानी भी नहीं है। गुजारा-भत्ता मांगे जाने की सूचना मुझे न्यूज के जरिए ही मिली है। मुझे अभी कोर्ट का कोई नोटिस नहीं मिला है। फिर भी मैं अपना जवाब कोर्ट में रखूंगी। आलोक ने पत्नी ज्योति मौर्या के अफेयर सहित रिश्वत के भी आरोप लगाए थे आलोक ने पत्नी ज्योति मौर्या पर दूसरे अधिकारी से अफेयर के आरोप लगाए थे। उसका दावा है कि उसने शादी के बाद पत्नी को पढ़ाया-लिखाया। प्रयागराज में रखकर कोचिंग कराई, सारा खर्च उठाया। जब वह एसडीएम बन गईं, तो मुझसे दूरी बना ली। उसने पहले एक डायरी पेश करते हुए दावा किया था कि इसमें ज्योति के एसडीएम पद पर रहते हुए हर महीने ली जाने वाली रिश्वत की रकम का जिक्र है। हालांकि बाद में वह इस दावे को जांच टीम के सामने साबित नहीं कर पाए और आरोप वापस ले लिए। ज्योति मौर्या ने आलोक पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। ये मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, आलोक ने ज्योति पर खुद के मर्डर कराने का गंभीर आरोप भी लगा चुके हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें... PCS ज्योति मौर्य के पति को क्या मिलेगा गुजारा भत्ता?, पुरुष को भी भत्ता मांगने का अधिकार? दावा कितना मजबूत? यूपी की PCS अफसर ज्योति मौर्या के सफाईकर्मी पति आलोक मौर्या ने गुजारा भत्ता मांगा है। आलोक ने इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका पर हाईकोर्ट ने ज्योति मौर्या को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 8 अगस्त को होगी। भारतीय समाज में पत्नी को गुजारा भत्ता मिलने की बात चलन में है। लेकिन, आलोक मौर्या की अपील ने नई बहस छेड़ दी है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कचहरी में दिनदहाड़े वकील के पेट में गोली मारी:लखीमपुर में रूमाल से जख्म दबाकर कराहता रहा, बाइक पर अस्पताल ले गई पुलिस
    Next Article
    CM योगी कल रखेंगे ग्रेटर आगरा की नींव:यहां विकसित होने वाली 10 टाउनशिप के देश की प्रमुख नदियों के नाम पर होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment