Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयपुर में 500 रुपए में भी देख सकेंगे IPL मैच:25 अप्रैल को RR और SRH का मुकाबला; जानें- ये टिकट किसे-कब मिल सकता है

    7 hours ago

    2

    0

    राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों, खासकर छात्रों के लिए इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच और भी खास होने वाला है। राजस्थान रॉयल्स ने छात्रों को 1800 से 2500 रुपए तक की टिकट कम कीमत पर बेचने का डिसीजन किया है। सूत्रों के अनुसार, यह सुविधा सिर्फ ऑफलाइन रहेगी और टिकट मैच से दो दिन पहले ही जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट्स को आईडी कार्ड दिखाना होगा जयपुर में 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस सीजन का पहला मैच है। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया कि 23 अप्रैल से पहले आओ पहले पाओ के अनुसार स्टूडेंट्स को 500 रुपए में टिकट मिलेगी। छात्र सवाई मानसिंह स्टेडियम के ऑफलाइन काउंटर से अपना टिकट खरीद सकेंगे। इसके लिए छात्र को अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा। एक आईडी कार्ड पर केवल एक ही टिकट दिया जाएगा। छात्रों को 500 रुपए में मिलेगा टिकट सूत्रों के अनुसार, ये टिकट ईस्ट स्टैंड के लिए होंगे, जहां से दर्शक मैदान का शानदार व्यू ले सकेंगे और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को नजदीक से देख पाएंगे। यह स्टैंड आमतौर पर 1800 रुपए में उपलब्ध होता है, लेकिन छात्रों को विशेष छूट के तहत सिर्फ 500 रुपए में दिया जाएगा। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने पहले ही सवाई मानसिंह स्टेडियम के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ गेट्स पर ऑफलाइन टिकट काउंटर शुरू कर दिए हैं। ये काउंटर रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहते हैं। अब तक यहां सामान्य दरों पर टिकट उपलब्ध कराए जा रहे थे, लेकिन छात्रों के लिए अलग से विशेष व्यवस्था नहीं की गई थी। IPL टिकटों की कीमतों में भी बढ़ोतरी इस बार IPL टिकटों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे सस्ता ईस्ट स्टैंड टिकट 1800 रुपए में उपलब्ध है, जो पिछले सीजन के मुकाबले 300 रुपए महंगा है। वहीं सबसे महंगा टिकट ड्रीम लाउंज का है, जहां से मैच देखने के लिए दर्शकों को 40 हजार रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, टिकटों की कीमतें डिमांड के अनुसार लगातार बढ़ भी रही हैं। ऐसे में छात्रों के लिए 500 रुपए में टिकट उपलब्ध होना बड़ी राहत माना जा रहा है। …. ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में IPL के चार मैच होंगे:गिल, पंत, अभिषेक और अक्षर को खेलते देख पाएंगे फैंस; जानें- राजस्थान रॉयल्स के कब होंगे मुकाबले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चार मैच जयपुर में होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को IPL के सेकेंड फेज का शेड्यूल जारी किया। चार मैच उसके होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। (पढ़िए पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्ट्रेस सोनम बाजवा की नई फिल्म पर रोक:चंडीगढ़ कोर्ट ने कॉपीराइट मामले में रिलीज पर लगाई स्टे; शूटिंग पर भी विवाद हुआ था
    Next Article
    मोहन भागवत से सुरक्षा का खर्च वसूलने की मांग, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका, कहा- ये कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment