Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'जैसे आया था, वैसे ही मेरे साथ घर चल':बेटे की लाश से रोते हुए बोली मां; आगरा में झूले से गिरकर हुई थी मौत

    10 hours ago

    1

    0

    ‘बेटा उठ जा, मैं कुछ नहीं कहूंगी। उठ जा बेटे तुझे तो बहुत गर्मी लगती है। तू जैसे मेरे साथ आया था, वैसे ही घर चल।’ मां रोते हुए बेटे की लाश से यह बात कह रही थी। लाश का सिर गोद में रखे थी। बीच-बीच में कभी उसका सीना दबाती तो कभी उसे गले लगाती। कभी हथेलियां रगड़ती। दूसरी तरफ पिता और छोटा भाई बैठे रो रहे थे। छोटा भाई कहता है- भाई उठ जा यार। आगरा में जिप लाइन झूले से गिरने से 16 साल के कुनाल अग्रवाल की मौत हो गई थी। वह मां, बाप और भाई के साथ फिरोजाबाद से घूमने के लिए आगरा आया था। रविवार को हुई इस घटना का मंगलवार को 17 सेकंड का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें कुनाल की लाश फर्श पर पड़ी थी। इधर, मंगलवार को कुनाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गई। इसमें मौत की वजह- माथे की दाहिनी तरफ की हड्डी टूटना बताया गया है। इसके बाद वह कोमा में चला गया। समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। 4 तस्वीरें देखिए- बेटे की जिद पर पिता ने जिपिंग के लिए हां की थी फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल ने बताया- मेरे 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा कुनाल 11वीं में पढ़ता था। छोटा मयंक है। संडे होने की वजह से फैमिली के साथ आगरा आए थे। सुबह पहले खाटू श्याम मंदिर गए। वहां से गोल्ड सिनेमा में फिल्म देखी। इसके बाद शाम 5 बजे ताजगंज की चौपाटी पर पहुंचे। कुनाल को एडवेंचर का शौक था। जिप लाइन को देखकर वह जिद करने लगा। कहने लगा कि उसे भी जिपिंग करनी है। मैंने हामी भर दी। हमने 400 रुपए का टिकट खरीदा। जब बेटा जिप लाइन पर जाने लगा, तो छोटे भाई मयंक से बोला- तुम मेरा वीडियो बनाते रहना। मयंक ही कुनाल का वीडियो बना रहा था। उन्होंने बताया- कर्मचारियों ने बच्चे को जिप लाइन पर चढ़ाया और बेल्ट पहनाई। उसे दूसरे छोर की तरफ छोड़ा गया। इसी दौरान हादसा हो गया। बच्चा पहले लोहे की जाली से टकराया, फिर सीधे जमीन पर आ गिरा। माता-पिता ने दौड़कर बेटे को उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद वे बेटे की लाश के बगल में बैठकर रोते रहे। माता-पिता का रोते हुए VIDEO सामने आया पिता (रोते और लोगों से गुहार लगाते हुए)- पुलिस को फोन लगा दो... पुलिस को फोन लगा दो कोई। एक बार हमारे कहने से फोन लगा दो। अपने-अपने बच्चों को संभालो, यहां मत लाया करो कोई भी... अपने बच्चों को। हाथ जोड़कर निवेदन है कि चौपाटी में किसी को मत लाना। यहां बहुत लापरवाही है। किसी का कोई ध्यान नहीं रखते हैं। पैसों के नाम पर लूटते हैं। लापरवाही करते हैं। मां (रोते हुए)- कोई तो पुलिस को फोन लगा दो... कोई फोन लगा दो। आस-पास कई लोग खड़े होकर माता-पिता को देखते रहे। कुछ लोग अपने मोबाइल फोन पर बात या रिकॉर्डिंग करते रहे। पिता बोले- समय पर इलाज नहीं मिला, मेरी आंखों के सामने मौत हुई पिता पंकज अग्रवाल ने बताया- पुलिस ने भी जांच में मानकों में कमी की बात स्वीकार की है। हादसे के बाद चौपाटी में प्राथमिक इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। न ही अस्पताल ले जाने के लिए कोई गाड़ी मौजूद थी। इस वजह से बेटे को समय पर इलाज नहीं मिल सका। मेरी आंखों के सामने ही उसकी मौत हो गई। पुलिस कमिश्नर बोले- दोषियों के खिलाफ एक्शन लेंगे हादसे के बाद आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ADCP हिमांशु गौरव ने बताया कि एडवेंचर गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। शुरुआती जांच में सुरक्षा उपकरणों और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या लापरवाही की वजह से। ADA ने 1 साल पहले कंपनी को ठेका दिया था आगरा डेवलपमेंट अथॉरिटी ने ताजगंज में जयपुर के मसाला चौक की तर्ज पर साल- 2023 में चौपाटी विकसित की थी। शुरुआत में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों की भी यहां अच्छी खासी भीड़ उमड़ी थी। लेकिन, एक साल बाद लोगों का आना कम हो गया। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में EOD (एवरी अदर डे) एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को संचालन का ठेका दिया गया। कंपनी ने यहां जिप लाइनिंग, जिप साइक्लिंग, गो-कार्टिंग और बुलराइड जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू किए। इसके बाद रोमांच पसंद करने वाले युवाओं की यहां आवाजाही बढ़ने लगी। ईओडी एडवेंचर कंपनी के पास चौपाटी के अलावा आगरा के सुभाष पार्क का भी ठेका है। सुभाष पार्क भी एडीए के अंडर में आता है। एडीए वीसी ने हादसे के बाद 5 सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें एडीए सचिव, रिचा कौशिक पीपी, चीफ इंजीनियर सजीव कुमार, एक्सईएन विद्युत अनिल कुमार और प्रभारी प्रवर्तन जांच करेंगे। अब एवरी अदर डे कंपनी के बारे में जानिए? यह थीम आधारित एडवेंचर पार्क कंपनी है। इसके पार्क दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा और करनाल समेत कई शहरों में मौजूद हैं। इन पार्कों में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन और एडवेंचर गतिविधियां उपलब्ध होती हैं। जानिए कौन हैं ADA की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली एम. अरुन्मोली आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की उपाध्यक्ष (VC) हैं। इन्हीं के कार्यकाल में EOD (एवरी अदर डे) एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को संचालन का ठेका दिया गया था। अरुन्मोली 2017 बैच की यूपी कैडर की आईएएस अफसर हैं। उन्होंने 23 अगस्त, 2024 को एडीए उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया था। एम. अरुन्मोली इससे पहले गोंडा में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर तैनात थीं। वहीं, आगरा में साल- 2019 से 2021 तक जॉइंट मजिस्ट्रेट और सदर उपजिलाधिकारी (SDM) के रूप में भी काम कर चुकी हैं। जिप लाइन क्या होती है, जानिए... जिप लाइन एक तरह के झूले जैसा एडवेंचरस खेल होता है। इसमें एक मजबूत तार या केबल दो ऊंची जगहों के बीच लगी होती है। व्यक्ति को सुरक्षा बेल्ट और हुक से इस तार से बांध दिया जाता है। जब उसे छोड़ा जाता है, तो वह तार के सहारे फिसलते हुए एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचता है। इसमें व्यक्ति हवा में लटककर तेजी से आगे बढ़ता है, इसलिए इसे रोमांचक खेल माना जाता है। एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया- संतोष दुबे ईओडी (एवरी अदर डे) एडवेंचर कंपनी का मैनेजर है। अभिषेक सेफ्टी इंचार्ज है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुनाल के पिता की एप्लिकेशन पर ताजगंज थाने में बीएनएस की धारा- 105 (गैरइरादतन हत्या का केस) में दर्ज किया गया है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में तूफान, 7 जिलों में आंधी-बारिश:सैकड़ों पेड़-पोल उखड़े, घरों की टंकियां उड़ीं; 2 दिन बाद पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट यूपी में नौतपा में मौसम बदल गया है। सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल रहे। देर रात आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। लखनऊ में 90 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफान आया। बदायूं, अयोध्या, उन्नाव, बस्ती, गोंडा, संभल और सीतापुर में आंधी के साथ बारिश हुई। बस्ती-गोंडा में पेड़-पोल उखड़ गए। सीतापुर में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘ढाई करोड़ की कार वाले गमले चुरा ले गए’:लखनऊ में योगी बोले- मैंने CCTV देखा, मन हुआ कि फोटो चौराहे पर लगवाऊं
    Next Article
    चंदौली एसपी ने निरीक्षक विमलेश मौर्य को निलंबित किया:कार्य में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment