Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जर्जर तारों से चिंगारी निकलने से लगी आग:जालौन में 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, विभाग पर लापरवाही का आरोप

    5 hours ago

    2

    0

    जालौन के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के ग्राम हथना बुजुर्ग में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली लाइन से निकली चिंगारी के कारण गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते करीब 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेतों से आग की लपटें उठती देख आसपास के किसानों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बाल्टियों, पाइप और ट्रैक्टरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस आगजनी की घटना में किसान मनोज पाठक (पुत्र बृजनंदन), राजू पाठक (पुत्र बृजनंदन) और दीपक पाठक (पुत्र रामसेवक) की लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों को इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर बिजली तारों की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तारों को बदल दिया जाता तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा दिलाने और क्षेत्र की जर्जर बिजली लाइनों को बदलवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर बिजली समिति बैठक में सांसद ने दिए निर्देश:जर्जर तारों, ट्रांसफार्मरों और लंबित कार्यों को पूरा करने को कहा
    Next Article
    लखनऊ में केटीएम एडवेंचर बाइक चोरी:युवक हिमाचल से नेपाल ट्रिप पर निकला था, रेस्ट करने कृष्णनागर में रुका था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment