Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में दूल्हे का हत्यारा दुल्हन का भाई निकला:बारात रोककर 3 गोलियां मारीं; बहन की लव-मैरिज से नाराज था

    8 hours ago

    2

    0

    यूपी के जौनपुर में बारात लेकर जा रहे 22 साल के दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात 9 बजे दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करके दूल्हे आजाद बिंद की कार को रोका और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। आजाद के पेट में दो और जबड़े पर एक गोली लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया- जांच में पता चला है कि दुल्हन के रिश्तेदार प्रदीप बिंद ने ही दूल्हे को गोली मारी थी। वह इस शादी से नाराज था। रिश्ता तोड़ने के लिए मना भी किया था, पर लड़की के घर वाले नहीं माने। शादी के दिन बारात निकलने से ठीक पहले वह अपने साथी रवि यादव के साथ बाइक से पहुंचा और दूल्हे की हत्या कर डाली। हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने परिजनों की लिखित शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद आज अंतिम संस्कार एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया- आज वीडियोग्राफी के साथ आजाद के शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आज ही आजाद का अंतिम संस्कार होगा। आजाद की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव के रहने वाले रामलखन के बेटे आजाद की शुक्रवार को शादी थी। आजाद पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी बारात 20 किमी दूर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के लिए रात 8 बजे निकली। बारात में तीन गाड़ियां थीं। एक में दूल्हा और बाकी दोनों गाड़ियों में परिवार के लोग बैठे थे। दूल्हे के छोटे भाई आकाश ने बताया- भाई मोबाइल में व्यस्त था। मनेछा गांव के पास बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए। बाइक की नंबर प्लेट पर कपड़ा बंधा हुआ था। बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हे की गाड़ी रोकी और फायरिंग करने लगे। बदमाशों ने कार का शीशा उतरवाकर गोली मारी- दूल्हे का भाई्र चश्मदीद चश्मदीद गवाह दूल्हे के भाई आकाश ने बताया- मेरा भाई आजाद बिंद कार की अगली सीट पर बैठा था। मोबाइल चला रहा था। मैं कार में पीछे बैठा था, मै भी मोबाइल चला रहा था। कार रोड के किनारे खड़ी थी, पीछे आ रहे बारातियों का इंतजार कर रही थी। तभी अपाचे बाइक पर सवार होकर दो लोग आए। मुंह पर गमछा बंधा था, रात में भी आंखों पर धूप का चश्मा लगाए थे। कार का शीशा खटखटाया। भाई ने जैसे ही शीशा नीचे किया, पीछे बैठे युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गाड़ी का ड्राइवर दूल्हे को छोड़कर जान बचाकर भाग गया। दूल्हे की गाड़ी के पीछे बारात की दोनों गाड़ियां थीं। बदमाशों के भागने के बाद हम लोग दूल्हे की कार के पास पहुंचे। दरवाजा खोला तो भाई खून से लथपथ था। उसे पास के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुल्हन का भाई बोला- हमारे पर संगीत-डांस चल रहा था, आधे घंटे में बारात पहुंचने वाली थी दुल्हन के भाई ने बताया कि आज हमारी बहन की शादी थी। बारात आने वाली थी हम लोग नास्ते पानी की व्यवस्था कर रहे थे। तभी सूचना आयी कि दूल्हे को गोली मार दिया है। फिर यहां पर गाना बन्द कराया गया। हम लोग भागते हुए वहां गए। दूल्हे की मौत हो गयी। पिता बोले- 3 साल पहले बेटे को 30 लोगों ने पीटा था दूल्हे के पिता रामलखन बिंद ने बताया- बेटे को किसने गोली मारी, इसकी जानकारी नहीं है। मैं बारात में सबसे पीछे वाली गाड़ी में था। इसी दौरान फोन पर सूचना मिली कि बेटे को गोली लग गई है। 3 साल पहले जपतापुर गांव के 30 लोगों ने उन्हें और उनके बेटे को बुरी तरह पीटा था। इससे दोनों के हाथ-पैर तक टूट गए थे। उन्होंने मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान बोले- दुल्हन के गांव के ग्राम प्रधान मोहम्मद इसराइल जमदहा ने बताया- हम लोग एक जगह बैठे थे तो अचानक सूचना आयी कि आपके गांव में जो शादी हो रही है। बारात में जा रहे दूल्हे को बदमाशो ने गोली मार दी गई है। पुलिस लड़की को लड़की पक्ष के कुछ लोगों को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गयी है। दूल्हे के गांव के प्रधान अमर कुमार बिंद ने बताया- मनेच्छा गांव के आगे हाइडिल के पास गाड़ी को धीरे कराकर गोली मारी गयी है। गोली मारने का कारण अभी तक पता नही चल पा रहा है। शहनाई की धुन की बजाय, पसरा मातम का सन्नाटा दुल्हन के रिश्तेदारों ने बताया- हमने शादी की पूरी तैयारियां कर ली थीं। बारात सिर्फ 10 किलोमीटर दूर थी। हमारी फोन पर बात हुई थी तो कहा था- आधे घंटे में बाराती पहुंच जाएंगे। हम बारातियों के जलपान की तैयारियां कर रहे थे। तभी रात करीब 9:30 बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि दूल्हे की हत्या हो गई है। धरी रह गईं शादी की तैयारियां, तस्वीरें देखिए… -------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… दिल्ली के बीजेपी नेता ने ससुराल के बाहर जान दी:कानपुर में इंस्पेक्टर को वॉट्सएप किया, बोला- अब यूपी पुलिस न्याय करे दिल्ली के रहने वाले भाजपा नेता ने कानपुर में ससुराल के बाहर जहर खाकर जान दे दी। मौत से पहले उसने वॉट्सएप पर ऑडियो रिकॉर्ड किया। इसे पुलिस और परिवार वालों को भेजा। भाजपा नेता ने कहा यूपी पुलिस आप न्याय करना। मैं मरने जा रहा। बर्रा पुलिस को मिले ऑडियो में भाजपा नेता ने कहा- मैं मरना नहीं चाहता, लेकिन ससुरालवालों ने मुझे मारने की पूरी प्लानिंग की थी। इन्होंने ऐसा व्यूह रचा कि मैं खुद सुसाइड कर लूं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस वैन हादसे का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार:हेड कांस्टेबल की हुई थी मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल; सीसीटीवी से पहचान
    Next Article
    लखनऊ में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने जताई नाराजगी:यासूब अब्बास बोले- मिडिल ईस्ट में युद्ध के बाद शिया बच्चों को गल्फ में किया जा रहा है डिटेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment